रांचीः राज्यसभा सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुधांशु त्रिवेदी मंगलवार की सुबह 10:30 बजे सेवा विमान से रांची आयेंगे, यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने दी.
उन्होंने बताया कि रांची पहुंचकर त्रिवेदी 12 बजे अपराह्न हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं प्रवक्तागणों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद 1 बजे अपराह्न को प्रेसवार्ता करेंगे. 3:30 बजे अपराह्न में सुधांशु त्रिवेदी महिलौंग स्थित सरला बिरला परिसर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेने के पश्चात 8 बजे रात्रि में सेवा विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे.

