BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने एक बार फिर खड़े किये सरकार के कामकाज पर सवाल

by bnnbharat.com
October 17, 2019
in समाचार
राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने एक बार फिर खड़े किये सरकार के कामकाज पर सवाल

Rajya Sabha MP Mahesh Poddar once again questioned the government's functioning

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने एक बार फिर सरकार के कामकाज पर सवाल खड़ा किया है. रांची नगर निगम की तरफ से सीवरेज-ड्रेनेज व्यवस्था के ठेकेदार ज्योति बिल्डटेक को टर्मिनेट किये जाने पर उन्होंने वृहस्पतिवार को फिर ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि राजधानी की एक महात्वाकांक्षी परियोजना को कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए बरबाद कर दिया. उन्होंने कहा है कि सरकार के लक्ष्य की प्राप्ति में बाधा बने लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने इससे पहले भी योजना में हो रही अनियमितताओं को लेकर जांच की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि जिस प्रकार योजना की लागत बढ़ी, कांट्रैक्टर कंपनी का चयन किया गया, उसे पैसे दिये गये और अन्य कार्रवाई निगम के अधिकारियों ने की, वह अपने आप में सवाल खड़ा करता है.

एजेंसी और विभाग के बीच तालमेल सही नहीं

इससे पहले भी उन्होंने कई बार ट्वीट कर सरकार के विभाग और एजेंसी के बीच के तालमेल और अन्य पर प्रश्नचिह्न उठाया था. उन्होंने पूर्व में एक ट्वीट कर कहा था कि जो सीवरेज की लाइन अंडरग्राउंड बनी है, वह कभी चालू ही नहीं हो सकती है. टुकड़ों-टुकड़ों में सीवरेज की लाइन बिछायी गयी है, जिसे जोड़ा ही नहीं गया है. सीवरेज लाइन का कोई लेवल भी नहीं है. इसके लिए जवाबदेह लोगों के जेहन में सारी बातें हैं. वो कहते हैं, जांच हो रही है. तो कैसी जांच. सरकार की एजेंसी नगर निगम की तरफ से कांट्रैक्टर कंपनी को टर्मिनेट करने से कोई बात नहीं बननेवाली है. 360 करोड़ की योजना का कांट्रैक्टर कंपनी ने मटियामेट कर दिया है. इसके लिए सभी दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि नये सिरे से योजना के बचे हुए कार्यों का डीपीआर बना कर उस पर कार्य करने की आवश्यकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिंदू महासभा धवन के खिलाफ बार काउंसिल पहुंची

Next Post

चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा जनता की राय को करेगी शामिल

Next Post
चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा जनता की राय को करेगी शामिल

चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा जनता की राय को करेगी शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d