रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बुधवार को राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विधानसभा चुनाव 2019 में नवनिर्वाचित विधायकों की सूची से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत अधिसूचना समर्पित किया. इसके साथ ही विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो गयी.

