गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: कानपुर देहात में डीएम के रूप में तीन साल की लंबी पारी खेलने वाले राकेश कुमार सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण(केडीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया है.
कानपुर में सफल कार्यकाल के बाद उन्हे पड़ोसी जिले कानपुर नगर में नई तैनाती दी गई है. जिसे उनकी राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों में मजबूत पकड़ होने के रूप में देखा जा रहा है.

