BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राकेश टिकैत पर हमला मामला: गाजीपुर बॉर्डर पर बुलाई गई किसान महापंचायत

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
राकेश टिकैत पर हमला मामला: गाजीपुर बॉर्डर पर बुलाई गई किसान महापंचायत
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के अलवर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हुये हमले को लेकर किसान आक्रोशित हैं. वहीं, अब आगे की रणनीति तय करने के लिये इसमें चर्चा की जाएगी.

गाजीपुर बॉर्डर: राजस्थान में कथित तौर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हुए हमले को लेकर आज गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत बुलाई गई है. जिसका नेतृत्व खुद राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत करेंगे. उनके साथ इस महापंचायत में कई खाप चौधरी भी मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि, इस महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से किसान शामिल होंगे, वहीं महापंचयत को लेकर प्रशशन भी पूरी तरह अलर्ट है.

गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत

गाजीपुर बॉर्डर पर लगभग एक बजे राकेश टिकैत पर हुए हमले के विरोध में महापंचायत बुलाई गई है. जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के अलावा कई खाप के चौधरी भी शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार, इस महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से लेकर सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर से किसान निकल चुके हैं. किसानों की माने तो इस महापंचायत में कई अहम निर्णय आज लिए जा सकते हैं. जिससे किसानों के आंदोलन को नई दिशा मिलेगी.

तय होगी आगे की रणनीति

किसानों ने कहा कि किसानों पर लगातार अत्याचार हो रहा है, उनके नेता राकेश टिकैत पर हमला निंदनीय है. उसकी जितनी निंदा की जाए कम है और आज इस हमले को लेकर जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत आह्वान करेंगे उसका हम सभी किसान पालन करेंगे. साथ ही यह भी तय होगा कि आगे किसी किसान नेता पर इस तरह की घटना घटित ना हो उसको लेकर भी रणनीति तय होगी.

फिलहाल इस महापंचायत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है. सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है. साथ ही दमकल की गाड़ियों को भी लगाया गया है ताकि हर स्थिति पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज भी स्थिरता दर्ज

Next Post

नंदीग्राम में होगी ममता की हार: जेपी नड्डा

Next Post
अगले एक महीने तक पार्टी किसी भी आंदोलन, प्रदर्शन में भाग नहीं लेगी: जेपी नड्डा

नंदीग्राम में होगी ममता की हार: जेपी नड्डा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d