नई दिल्ली:- किसानों के आंदोलनों के बीच कांग्रेस नेता विद्या देवी रानी के शराब बांटने वाले बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है. इस बीच किसान आंदोलन के प्रमुख नेता राकेश टिकैत का इस मामले पर बयान सामने आया है. राकेश टिकैत ने कहा कि, यहां शराब का क्या काम है. कांग्रेस चाहे तो अपने आंदोलन में ये काम कर सकती है.
कांग्रेस नेता विद्या रानी की टिप्पणी पर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि, यहां शराब का क्या उपयोग है? मुझे नहीं पता कि वह ऐसी टिप्पणी क्यों कर रही हैं. ऐसे लोगों का आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है.

