BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कभी निभाया भाई-बहन का रिश्ता, तो कभी फिल्मों में राेमांस

by bnnbharat.com
August 15, 2019
in समाचार
कभी निभाया भाई-बहन का रिश्ता, तो कभी फिल्मों में राेमांस
Share on FacebookShare on Twitter

रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के लिए ख़ास होता है। इस बार 15 अगस्त को राखी का पर्व मनाया जाएगा। बॉलीवुड फ़िल्मों में भी भाई-बहन के इस रिश्ते को ख़ूब दिखाया जाता रहा है। मगर, कुछ एक्टर्स ऐसे हैं, जो पर्दे पर एक-दूसरे के भाई-बहन तो बने ही हैं, साथ ही किसी दूसरी  फिल्म में रोमांस भी किया है।

रणवीर सिंह-प्रियंका चोपड़ा:

2014 की ‘गुंडे’ में प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह के दिल में प्यार की घंटी बजायी थी, मगर अगले ही साल ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर और प्रियंका भाई-बहन के रोल में दिखे। फिर ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी प्रियंका, रणवीर की पत्नी के रोल में नज़र आयीं। 

अर्जुन रामपाल-दीपिका पादुकोण: 2007 में दीपिका पादुकोण की डेब्यू फ़िल्म ‘ओम शांति ओम’ में अर्जुन रामपाल ने उनके लवर का रोल निभाया था। वहीं 2010 की फ़िल्म ‘हाउसफुल’ में अर्जुन दीपिका पादुकोण के बिग ब्रदर बन गए। फ़िल्म में दीपिका के अपोज़िट अक्षय कुमार थे।

जॉन अब्राहम-दीपिका पादुकोण:

जॉन अब्राहम भी दीपिका पादुकोण से ये डबल रिश्तेदारी निभा चुके हैं। 2011 की फ़िल्म ‘देसी बॉयज़’ में दीपिका जॉन के अपोज़िट रोमांटिकली पेयर अप हुईं, जबकि 2013 की फ़िल्म ‘रेस 2’ में दीपिका जॉन की सिस्टर के रोल में नज़र आयीं।

अभिषेक बच्चन-असिन: 2012 की फ़िल्म ‘बोल बच्चन’ में असिन ने अभिषेक बच्चन की बहन का रोल प्ले किया था, तो 2015 की ‘ऑल इज़ वेल’ में उन्होंने अभिषेक के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया।

तुषार कपूर-करीना कपूर: तुषार कपूर ने 2001 में ‘मुझे कुछ कहना है’ फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। करीना कपूर उनकी लीडिंग लेडी के रोल में थीं। इसके 7 साल बाद ‘गोलमाल रिटर्न्स’ में तुषार बेबो के भाई  के रोल में दिखायी दिये। हीरो अजय देवगन थे।

शाह रुख़ ख़ान-ऐश्वर्या राय:

2002 की फ़िल्म ‘जोश’ में शाह रुख़ ख़ान और ऐश्वर्या राय भाई-बहन के रोल में थे। इस फ़िल्म में शाह रुख़ के अपोज़िट प्रिया गिल थीं, वहीं ऐश के साथ चंद्रचूड़ सिंह पेयर अप हुए थे। इसके बाद दो साल बाद ‘देवदास’ में शाह रुख़ ने ऐश के साथ पर्दे पर रोमांस किया। ये सिलसिला बाद में भी जारी रहा।

सलमान ख़ान-नीलम: 1992 में आयी सलमान की फ़िल्म ‘एक लड़का एक लड़की’ में नीलम उनके साथ रोमांटिकली पेयर अप हुई थीं, मगर इसके सात साल बाद 1999 में नीलम सलमान की बहन बनकर पर्दे पर आईं, फ़िल्म थी- ‘हम साथ साथ हैं’।

अमिताभ बच्चन-हेमा मालिनी:

हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन ने सत्तर और अस्सी के दशक में कई बार ऑनस्क्रीन रोमांस किया, मगर 1973 की फ़िल्म ‘गहरी चाल’ में बिग बी हेमा मालिनी के भाई के रोल में नज़र आये थे। इस फ़िल्म में हेमा मालिनी के अपोज़िट जीतेंद्र को कास्ट किया गया था।

अमिताभ बच्चन-सायरा बानो: सत्तर के दशक की ख़ूबसूरत एक्ट्रेस सायरो बानो के साथ भी अमिताभ, भाई और प्रेमी का रिश्ता निभा चुके हैं। 1975 की फ़िल्म ‘ज़मीर’ में सायरा और अमिताभ सिबलिंग्स के रोल में थे, तो 1976 की फ़िल्म ‘हेराफेरी’ में सायरा, अमिताभ की लीडिंग लेडी बनीं।

देव आनंद-ज़ीनत अमान: 1971 की फ़िल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में देव आनंद, ज़ीनत अमान जैसी अल्ट्रा-ग्लैमरस एक्ट्रेस के भाई बने थे। इसके दो साल बाद 1973 में आयी ‘हीरा पन्ना’ में देव साहब ने ज़ीनत के साथ पर्दे पर रोमांस किया।

धर्मेंद्र-मीना कुमारी: धर्मेंद्र और मीना कुमारी का रिश्ता भी कुछ ऐसा रहा है। 1965 की फ़िल्म ‘काजल’ में धर्मेंद्र ने मीना कुमारी के भाई का रोल निभाया। इसके साल भर बाद आयी ‘फूल और पत्थर’ समेत कई फ़िल्मो में धर्मेंद्र और मीना कुमारी के बीच रोमांटिक पेयरिंग हुई।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुच्छेद-370 और 370 साल पुराने लाल किला का संयोग

Next Post

रूसः इंजन में फंसे पक्षी, पायलट ने मक्के के खेत में उतारा विमान, बचाईं 233 जानें

Next Post
रूसः इंजन में फंसे पक्षी, पायलट ने मक्के के खेत में उतारा विमान, बचाईं 233 जानें

रूसः इंजन में फंसे पक्षी, पायलट ने मक्के के खेत में उतारा विमान, बचाईं 233 जानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d