BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बॉलीवुड हस्तियों के भाई-बहन, जो फिल्मों से हैं दूर

by bnnbharat.com
August 14, 2019
in समाचार
बॉलीवुड हस्तियों के भाई-बहन, जो फिल्मों से हैं दूर
Share on FacebookShare on Twitter

मायानगरी की भी अपनी ही दुनिया है, जो इसके करीब हैं उनके अपने इनसे काफी दूर। भाई बहिन के पावन पर्व रक्षाबंधन पर आज BNN लाया है एक रोचक जानकारी, जिससे हम आपको रूबरू कराते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्हें हम फॉलो करते हैं और उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। उनके अफेयर या ब्रेक-अप की खबरें तो लगातार आती रहती हैं, लेकिन आज बताएंगे अपने फेवरेट स्टार के भाई या बहन के बारे मे, जो कि मीडिया से काफी दूर रहते हैं और खबरों में उनका जिक्र नहीं होता है। आपको मिलवाते हैं आपके चहेते स्टार्स के भाई-बहन से, जिनके बारे में आपने पहले ही शायद कभी सुना होगा…

  • एक्टर कार्तिक आर्यन की एक छोटी बहन हैं, जिनका नाम है कृतिका तिवारी, जो हाल ही में ग्रेजुएट हुई हैं। कार्तिक कृतिका को किट्टू और कृतिका कार्तिक को कोकी बुलाती हैं।
  • बिपाशा की एक बड़ी बहन बिदिशा और एक छोटी बहन विजयेता हैं। विजेता की हाल ही में शादी हुई है।
  • भूमि पेडनेकर की बहन का नाम है समीक्षा, जो वकील हैं और भूमि उन्हें फिल्मों में एंट्री करवाना चाहती हैं।
  • विक्की कौशल को कौन नहीं जानता, लेकिन उनके भाई सनी कौशल को बहुत कम लोग जानते हैं। सनी अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में भी दिखाई दिए थे।
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा के भाई हर्षद बैंकिंग इंडस्ट्री में हैं।
  • ईशा गुप्ता की बहन नेहा गुप्ता दिल्ली में फैशन डिजाइनर हैं।
  • कृति सनोन की बहन नूपुर कई मौकों पर कृति सनोन के साथ दिखाई देती हैं। माना जा रहा है कि वो भी जल्द ही फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं।
  • आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट एक लेखिका हैं, जिन्होंने जहर और जिस्म2 जैसी फिल्मों में कई सीन लिखे हैं।
  • अनुष्का शर्मा का भाई कर्णेश अभी प्रोडक्शन कंपनी चला रहे हैं, जबकि इससे पहले वो कर्नाटक रणजी टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं।
  • विवेक ओबेरॉय की बहन मेघना ओबेरॉय की शादी बिजनसमैन अमित बामा के साथ हुई है।
  • ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई आदित्य मर्चेंट नेवी इंजीनियर हैं। आदित्य ने ऐश्वर्या के लिए फ़िल्म दिल का रिश्ता भी प्रोड्यूस की थी, जिसमें अर्जुन रामपाल लीड रोल में थे।
  • अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया लाइमलाइट में नहीं आती हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शस्त्र लाइसेंस का अवैध कारोबार चलने वालों का पर्दाफाश

Next Post

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध 

Next Post
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध 

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d