नई दिल्ली: महामारी कोरोना वायरस के चपेट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स आ चुके हैं. हाल ही में ‘जुग जुग जियो’ की सेट से वरुण धवन, नीतू कपूर और फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत भी अब इस खतरनाक वायरस के चपेट में आ चुकि हैं.
इस बात की जानकारी खुद रकुलप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दिया है. उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह लिखती हैं कि ‘मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, मैंने अपने आप को क्वारंटाइन कर लिया है. मैं ठीक हूं, फिलहाल आराम कर रही हूं ताकि काम पर वापस लौट सकूं. मेरा आप से निवेदन है कि मेरे संपर्क में आए लोग अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें.’ वहीं जबसे फैंस को रकुल प्रीत के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है, तभी से सब उनके जल्दी रिकवरी की दुआएं कर रहे हैं.
वहीं रकुल प्रीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे बहुत जल्द बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. रकुल मेडे (mayday) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अहम किरदार में हैं. वहीं अजय देवगन भी इसमें एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं. ‘यू मी और हम’ और ‘शिवाय’ के बाद अजय देवगन एक बार फिर से इस फिल्म का निर्देशन भी करने के लिए तैयार हैं. फिल्म की शूटिंग दिसम्बर 2020 में शुरू होगी.
रकुल प्रीत सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा- ‘मैंने पहले भी अजय सर के साथ काम किया है और अब दोबारा साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. वह ना सिर्फ मेरे को-एक्टर होंगे बल्कि डायरेक्टर भी होंगे. मेरा भी सपना रहा है कि मैं अमिताभ बच्चन के साथ काम करूं. अब मेरा सपना पूरा होने जा रहा है और मैं बहुत खुश हूं’
वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर रकुल को ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, कई लोग इस फिल्म का हिस्सा बनने की वजह से उनसे नाराज हैं और उनका मजाक बना रहे हैं. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच के दौरान एनसीबी द्वारा ड्रग्स मामले में बुलाए जाने के बाद और क्लिन चिट न दिए जाने के बाद भी वो इस फिल्म में काम कर रहीं हैं. देखें कैसे लोग रकुल को ट्रोल कर रहे हैं. बता दें कि ncb से पूछताछ के दौरान रिया ने दूसरा नाम रकुल प्रीत सिंह का लिया था. रिया और रकुल काफी करीबी दोस्त है. दिल्ली की रहने वाली रकुल प्रीत सिंह ने 2009 में अपने करियर की शुरुआत की थी.

