BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर खूंटी में रैली, धरना प्रदर्शन स्थगित

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in Uncategorized
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर खूंटी में रैली, धरना प्रदर्शन स्थगित

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर खूंटी में रैली, धरना प्रदर्शन स्थगित

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: खूंटी उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों सामाजिक/राजनीतिक/धार्मिक संस्थान, संगठन व समाजसेवी समूह की बैठक आयोजित हुई. इसमें संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर वर्तमान परिपेक्ष्य में खूंटी जिले में अमन-चैन की स्थिति कायम रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. मौके पर सभी प्रबुद्ध व गणमान्य लोगों ने एक स्वर में कहा कि जिले में आपसी भाईचारगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण को कायम रखने हेतु संशोधित नागरिकता कानून को लेकर न तो विरोध और ना ही समर्थन में जिले में रैली, जुलूस, धरना प्रदर्शन या अन्य कोई भी आयोजन किये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.

बैठक में पूर्व से निर्धारित दिनांक- 28 जनवरी तथा 2 फरवरी के दो अलग-अलग कार्यक्रमों को सर्वसम्मति से स्थगित करने का निर्णय लिया गया. लोगों ने जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी उपस्थित लोगों को कहा कि समाज व समुदाय से परे हमलोगों को सदैव देश हित में कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के हित के लिए है. उन्होंने जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी असामाजिक तत्वों द्वारा जिले को अशांत करने का प्रयास किया गया तब जिलावासियों ने प्रशासन का सहयोग कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था संधारण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में भी जिले में वर्षों से कायम आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल को बरकरार रख कर खूंटी जिला राज्य में एक अद्भुत मिसाल पेश कर रहा है. उन्होंने कहा कि खूंटी जिला तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जिलावासियों के सहयोग से विकास के मार्ग पर अग्रसर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिव्यांगों और बच्चों के अधिकार को लेकर कार्यशाला की तैयारी

Next Post

BJP सांसद ने कहा, एक घंटे में खाली करवा देंगे शाहीनबाग

Next Post
BJP सांसद ने कहा, एक घंटे में खाली करवा देंगे शाहीनबाग

BJP सांसद ने कहा, एक घंटे में खाली करवा देंगे शाहीनबाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d