खूंटी: सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से झारखण्ड विकास मोर्चा के स्थानीय लोग हजारों की संख्या में जनादेश समागम महारैली के लिए सुबह से ही जमा होने लगे. सिल्ली विधानसभा के प्रभारी उमेश महतो के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता और स्थानीय झाविमो समर्थक झंडे और बैनर के साथ अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर प्रभात तारा मैदान के लिए प्रस्थान किये.
सुबह से ही पार्टी कार्यकर्त्ता पूरे दम खम के साथ झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए निकल पड़े. विधानसभा प्रभारी उमेश महतो भी सिल्ली विधानसभा से संभावित प्रत्याशी के तौर पर अपने को प्रेजेन्ट करने के लिए हजारों की भीड़ के साथ प्रभात तारा मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सिल्ली मुख्यालय से प्रस्थान किये.

