रांची: मोदी मिशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका आगामी 8 नवंबर को रांची आने वाले हैं. मोदी मिशन की झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमति कच्छप ने रांची में BNN BHARAT NEWS को बताया कि रामगोपाल काका 8 से 16 नवंबर तक झारखंड में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस सिलसिले में 10 नवंबर को मोदी मिशन के कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी,जिसकी अध्यक्षता रामगोपाल काका करेंगे. झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मध्यनजर कार्यकारी अध्यक्ष का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सुमति कच्छप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाव-बेटी पढ़ाव, मुद्रा योजना और जन-धन योजना समेत बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी है. इन योजनाओं की जानकारी हर एक व्यक्ति तक पहुँचे, ऐसा प्रयास मोदी मिशन के तहत किया जा रहा है.
विधानसभा चुनाव में भी निभानी है महत्वपूर्ण भूमिका
आगामी 8 से 16 नवंबर तक मोदी मिशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका झारखंड में रहेंगे राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. झारखंड प्रवास के क्रम में रामगोपाल काका मिशन से जुड़े सदस्यों को कई महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे ताकि आम लोगो को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी हो.
मोदी मिशन 16 से 21 तक कैम्प करेगा पश्चिम बंगाल
मोदी मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका 16 से 21 नवंबर तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर होंगे. इस क्रम में 20 नवम्बर को हावड़ा में कार्यकारिणी की बैठक होगी. पश्चिम बंगाल के अगले चुनाव में ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकना और वहां भाजपा की सरकार बनाना मुख्य एजेंडा है.

