नई दिल्ली: अयोध्या में कल राम मंदिर का भूमि पूजन होगा. भूमि पूजन को लेकर अयोध्या में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. भूमि पूजन के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है.
प्रियंका ने लिखा है कि राम सबमें हैं. राम सबके साथ हैं. रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लिखा है, ”सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है. राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं.
भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने.”

