रांची: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अगुवाई में प्रोफेशनल कांग्रेस की टीम ने आज प्राचीन श्रीराम मंदिर प्रागंण, चुटिया में अपराह्न 12:15:15 मिनट में 1100 दीप प्रज्ज्वलित व प्रसाद बांटकर अयोध्या श्रीराम मंदिर भूमि पूजन का जश्न मनाया तथा इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बना. इस दरम्यान कोविड-19 का गाइडलाइन का अनुपालन कर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मंदिर के पुजारी गोकुल दास महाराज ने कार्यक्रम संपन्न कराया.
इस मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि यह दिन पूरे भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक रहेगा.
काफी लंबे अरसे के पश्चात अयोध्या में भगवान पुरूषोत्तम राम जी का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा जो फाफी खुशी एवं हर्ष की बात है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का सपना था कि देश में राम-राज स्थापित हो.
राजीव गांधी ने अपने शासनकाल में अयोध्या में ताला खुलवाकर साधु-संतो द्वारा पूर्व में ही शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया था. आज के दिन राजीव गांधी का सपना सरकार हो रहा है.
भगवान राम साहस है, राम संगम है, राम संयम है, राम सहयोगी हैं, राम सबके, राम सबमें है, भगवान राम सबका कल्याण चाहते है इसलिए वे मर्यादा पुरूषोत्तम है.
इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए प्रोफेशनल कांग्रेस दीप प्रज्ज्वलित कर साक्षी बनती है तथा जश्न के सराबोर में डूब कर भगवान पुरूषोतम श्रीराम चन्द्र की जय-जयकार करती है.
प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश इंगेजमेंट कोर्डिनेटर कृष्णा सहाय ने कहा कि भगवान राम सबमें है, सब मिलकर करें यह पुनीत कार्य. यह दिन भारतवर्ष गर्व का दिन है.
प्रोफेशनल कांग्रेस मेंबर अनिल सिंह ने कहा कि आज का दिन जश्न मनाने का दिन है. अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास व भूमि पूजन के दिन दिप प्रज्ज्वलित करना मेरे लिए गर्व का विषय है.
इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय तिर्की, गोपी कृष्ण अग्रवाल, बाबू लाल ठाकुर, अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, अमरजीत सिंह, राहुल राय, गौरव आनंद, चिंटू चौरसिया, पुनीत कुमार, रवि सिंह, कैलाश केशरी, आयुष अग्रवाल, शामिल थे.

