सरायकेला (गमहरिया): श्री श्री 1008 पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं गम्हरिया, जगरनाथपुर के अनेको मंदिर में युवा इंडिया संस्था (गम्हरिया) के द्वारा अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण की संध्या में संस्था के सदस्यों द्वारा 51 दीये हर मंदिर में तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर में 501 दीये प्रज्वलित किये गए एंव लोगों के बीच लड्डू वितरित किया गया.
संस्था के सदस्यों में मुख्य रूप से विकास गुप्ता, पंकज तिवारी, छोटु पासवान, निरंजन कुमार, लालु यादव, अंशु पांडे, बलिंदर कुमार, गौरव गुप्ता, नीरज कुमार सनोज यादव एवं अनेको सदस्य कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए समाजिक दुरी बनाकर उपस्थित रहे.

