रांची: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन होने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने जमशेदपुर निवास पर प्रभु राम की पूजा अर्चना की और शाम में दीप जलाया.
शुक्ल ने कहा है कि अयोध्या में यह भव्य राम मंदिर सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और हिंदुत्व के भाव जागरण का अनंतकाल तक केंद्र बना रहेगा.
शुक्ल ने कहा है कि इस पूजन में देश भर की पवित्र नदियों का जल तथा तीर्थो की पावन माटी के संयोग से यह मंदिर राष्ट्रीय एकात्मकता का केंद्र चिर काल तक बना रहेगा.
यह 500 बर्षो के सतत आंदोलन का परिणाम है. उन्होंने सभी राम भक्तो को बधाई दिया है तथा आशा व्यक्त किया है. प्रभु राम के बताए आदर्श और मर्यादा का हम सब अपने जीवन में पालन करेंगे.

