BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राम मंदिर भूमि पूजन: ट्रस्ट ने कार्यक्रम में 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को दिया निमंत्रण

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in Uncategorized
राम मंदिर भूमि पूजन: ट्रस्ट ने कार्यक्रम में 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को दिया निमंत्रण
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संवाददाताओं से कहा कि निमंत्रण सूची भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा वरिष्ठ वकील के परासरन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ ”निजी तौर पर चर्चा” करके तैयार की गई है.

उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह के लिए आमंत्रित किए गए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों में से 135 संत हैं जो विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े हुए हैं और वे सभी उपस्थित रहेंगे. इनके अलावा शहर के भी कुछ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है. राय ने कहा कि विहिप के दिवंगत नेता अशोक सिंघल के भतीजे सलिल सिंघल कार्यक्रम में ”यजमान” होंगे.

साथ ही नेपाल के संतों को भी आमंत्रित किया गया है क्योंकि जनकपुर का बिहार, उत्तर प्रदेश और अयोध्या से भी संबंध है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक डाक टिकट भी जारी करेगी जोकि मंदिर के डिजाइन पर आधारित है. राय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिसर में ”पारिजात” का पौधा भी लगाएंगे.

इस दौरान यजमान सलिल सिंघल भी मौजूद रहेंगे. भूमिपूजन का कार्यक्रम मुख्य रूप से अशोक सिंघल के भतीजे सलिल सिंघल की जजमानी में संपन्न होगा. राम मंदिर आंदोलन को धार देने वाले नेताओं में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल मुख्य रूप से शामिल रहे हैं. अशोक साल 1980 में वीएचपी में शामिल हुए थे. 1984 के बाद वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए और दिसंबर 2011 तक इस पद पर रहे. नवंबर 2015 में उनका निधन हो गया. सलिल सिंघल अशोक सिंघल के बड़े भाई के बेटे हैं. सलिल पीएम के साथ मंच पर उपस्थित होंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्पाइसजेट नहीं बेच पाएगी 899 रुपये के सेल वाले सस्ते टिकट

Next Post

5 अगस्त को जम्मू में हिंसा भड़काने की साजिश, श्रीनगर में लगा कर्फ्यू

Next Post
5 अगस्त को जम्मू में हिंसा भड़काने की साजिश, श्रीनगर में लगा कर्फ्यू

5 अगस्त को जम्मू में हिंसा भड़काने की साजिश, श्रीनगर में लगा कर्फ्यू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d