BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज ही के दिन डॉ. राममनोहर लोहिया ने दुनिया को कहा था अलविदा

by bnnbharat.com
October 12, 2019
in समाचार
आज ही के दिन डॉ. राममनोहर लोहिया ने दुनिया को कहा था अलविदा
Share on FacebookShare on Twitter

भारत के इतिहास और समृद्धि में भारत के महानतम स्वतंत्रता सेनानियों में से एक राममनोहर लोहिया का योगदान अविस्मरणीय है. उन्होंने न केवल आजादी से पहले ब्रिटिश शासकों के खिलाफ आवाज उठाई थी बल्कि स्वतंत्र भारत में सामाजिक अन्याय, वर्ग और जाति के भेदभाव और लैंगिक पूर्वाग्रह का भी विरोध किया था.

डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में 23 मार्च 1910 को हुआ था. उनके पिता श्री हीरालाल शिक्षक थे और गांधीजी के अनुयायी थे. उनकी माता का नाम चंदा देवी था. गांधीजी के अनुयायी होने के कारण लोहिया के पिता अक्सर गांधीजी से मिलने जाया करते थे. इस दौरान वे अपने साथ लोहिया को भी ले जाते थे। इसके कारण बचपन से ही लोहिया पर महात्मा गांधी का काफी प्रभाव था.

उन्होंने अपनी मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करने के बाद इंटरमीडिएट में दाखिला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में कराया. उसके बाद उन्होंने वर्ष 1929 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की और पीएच.डी. करने के लिए बर्लिन विश्वविद्यालय, जर्मनी, चले गए, जहां से उन्होंने वर्ष 1932 में इसे पूरा किया, वहां उन्होंने शीघ्र ही जर्मन भाषा सीख लिया और उनको उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए वित्तीय सहायता भी मिली.

साल 1921 में राम मनोहर लोहिया पहली बार पंडित जवाहर लाल नेहरू से मिले थे और कुछ सालों तक उनकी देखरेख में कार्य करते रहे लेकिन बाद में उन दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों और राजनीतिक सिद्धांतों को लेकर टकराव हो गया, 18 साल की उम्र में वर्ष 1928 में युवा लोहिया ने ब्रिटिश सरकार द्वारा गठित ‘साइमन कमीशन’ के विरोध में प्रदर्शन किया.

भारत छोड़ो आंदोलन ने लोहिया को परिपक्क नेता साबित कर दिया, 9 अगस्त 1942 को जब गांधी जी और अन्य कांग्रेस के नेता गिरफ्तार कर लिए गए, तब लोहिया ने भूमिगत रहकर ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को पूरे देश में फैलाया. भूमिगत रहते हुए इन्होंने तब ‘जंग जू आगे बढ़ो, क्रांति की तैयारी करो, आजाद राज्य कैसे बने’ जैसी पुस्तिकाएं लिखीं. 20 मई 1944 को लोहिया जी को मुंबई में गिरफ्तार करके एक अंधेरी कोठरी में रखा गया, ये वो ही कोठरी है, जहां 14 वर्ष पहले भगत सिंह को फांसी दी गई थी, इस दौरान लोहिया को पुलिस की ओर से काफी यातनाएं दी गईं.

1945 में लोहिया को लाहौर से आगरा जेल भेज दिया गया. द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त होने पर गांधी जी और कांग्रेस के नेताओं को छोड़ दिया गया लेकिन केवल लोहिया और जयप्रकाश नारायण ही जेल में थे. इसी बीच अंग्रेजों की सरकार और कांग्रेस की बीच समझौते की बातचीत शुरू हो गई. इंग्लैंड में लेबर पार्टी की सरकार बन गई सरकार का प्रतिनिधि मंडल डॉ लोहिया से आगरा जेल में मिलने आया. इस बीच लोहिया के पिता हीरालाल जी की मृत्यु हो गई किन्तु लोहिया जी ने सरकार की कृपा पर पेरोल पर छूटने से इंकार कर दिया.

जब भारत स्वतंत्र होने के करीब था तो उन्होंने दृढ़ता से अपने लेखों और भाषणों के माध्यम से देश के विभाजन का विरोध किया था, वे देश का विभाजन हिंसा से करने के खिलाफ थे, आजादी के दिन जब सभी नेता 15 अगस्त, 1947 को दिल्ली में इकट्ठे हुए थे, उस समय वे भारत के अवांछित विभाजन के प्रभाव के शोक की वजह से अपने गुरु के साथ दिल्ली से बाहर थे. आजादी के बाद भी वे राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में ही अपना योगदान देते रहे. उन्होंने आम जनता और निजी भागीदारों से अपील की कि वे कुओं, नहरों और सड़कों का निर्माण कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए योगदान में भाग लें.

‘तीन आना, पन्द्रह आना’ के माध्यम से राम मनोहर लोहिया ने प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर होने वाले खर्च की राशि ‘एक दिन में 25000 रुपए’ के खिलाफ आवाज उठाई, उस समय भारत की अधिकांश जनता की एक दिन की आमदनी मात्र 3 आना थी जबकि भारत के योजना आयोग के आंकड़े के अनुसार प्रति व्यक्ति औसत आय 15 पन्द्रह आना था. मार्च 1948 में नासिक सम्मेलन में सोशलिस्ट दल ने कांग्रेस से अलग होने का निश्चय किया. उन्होंने कृषि से सम्बंधित समस्याओं के आपसी निपटारे के लिए ‘हिन्द किसान पंचायत’ का गठन किया. लोहिया भारतीय राजनीति में गैर कांग्रेसवाद के शिल्पी थे और उनके अथक प्रयासों का फल था कि 1967 में कई राज्यों में कांग्रेस की पराजय हुई थी.

30 सितम्बर 1967 को लोहिया को नई दिल्ली के विलिंग्डन अस्पताल में पौरूष ग्रंथि के आपरेशन के लिए भर्ती किया गया जहां 12 अक्टूबर 1967 को उनका देहांत 57 वर्ष की आयु में हो गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

35 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस

Next Post

लोकसभा के विशेषाधिकार समिति के सभापति और सांसद सुनील सिंह पहुंचे चतरा

Next Post
लोकसभा के विशेषाधिकार समिति के सभापति और सांसद सुनील सिंह पहुंचे चतरा

लोकसभा के विशेषाधिकार समिति के सभापति और सांसद सुनील सिंह पहुंचे चतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d