BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3 साल में पूरा होगा राम मंदिर निर्माण, IIT मद्रास और CBRI कर रहे हैं मदद

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in Uncategorized
राम मंदिर डिजाइन दिव्यांगों के लिए भी हो अनुकूल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में कम से कम तीन वर्ष का समय लगेगा. इसके लिए निर्माण कंपनी लार्सन एंड टू्ब्रो केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को यह जानकारी दी.

मिट्टी की ताकत को मापने के लिये आईआईटी मद्रास की सलाह

चंपत राय ने संवाददाताओं से कहा, ‘मंदिर का निर्माण 1000 वर्ष का विचार करके किया जा रहा है और इसमें मिट्टी, पानी एवं अन्य प्रभावों का आकलन किया जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि एल एंड टी ने इसके लिये योग्यतम लोगों को अपने साथ जोड़ा है. मिट्टी की ताकत को मापने के लिये आईआईटी मद्रास की सलाह ली गई है. उन्होंने बताया कि दो स्थानों से 60 मीटर तथा पांच स्थानों से 40 मीटर की गहराई से मिट्टी के नमूने भेजे गए हैं. कुछ जगहों पर 20 मीटर की गहराई से मिट्टी के नमूने भेजे गए हैं.

मंदिर में लोहे का प्रयोग नहीं किया जायेगा

ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) तथा आईआईटी मद्रास के प्रोफेसरों ने मिलकर भूकंप संबंधी विषयों एवं प्रभावों को मापा है. उन्होंने कहा कि मंदिर में लोहे का प्रयोग नहीं किया जायेगा. करीब 3 एकड़ जमीन पर मंदिर का निर्माण होगा और लगभग 1200 खम्भे होंगे.

कम से कम तीन वर्ष लगेंगे

राय ने कहा, ‘अब जितने काम हैं, वे सभी विशेषज्ञों से जुड़े हैं. इन कार्यो में जल्दबाजी नहीं हो सकती है. हम सोच विचार कर आगे बढ़ रहे हैं .’ यह पूछे जाने पर कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने में कितना समय लगेगा, चंपत राय ने कहा, ‘इसमें कम से कम तीन वर्ष लगेंगे. तीन वर्ष अर्थात 36 महीने. 36 महीने से 40 महीने लग सकते हैं लेकिन इससे कम नहीं. इतना धैर्य रखना पड़ेगा.’ मंदिर निर्माण के लिये धन संग्रह के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से योगदान देने की व्यवस्था है, ऐसे में कोई भी योगदान कर सकता है. पैसे पर किसी धर्म का नाम नहीं लिखा होता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ी खबर: रेलवे कर्मचारियों को मिल सकता है इस स्कीम का फायदा

Next Post

Jharkhand Corona Update: कोरोना का आंकड़ा 26,300 पहुंचा

Next Post
Jharkhand Corona Update: 24 घंटे में मिले 265 नये संक्रमित, संख्या बढ़कर 7892 हुई

Jharkhand Corona Update: कोरोना का आंकड़ा 26,300 पहुंचा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d