यूपी: अयोध्या में राम मंदिर के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन हो सकता है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को तीन और पांच अगस्त की तारीख भेजी गई थी.
सूत्रों के अनुसार पीएमओ ने 5 अगस्त को चुना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भूमि पूजन में शिरकत कर सकते हैं. शनिवार को ट्रस्ट की बैठक हुई थी जिसके बाद दो तारीखें तय की गई थीं.

