BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राम मंदिर निर्माण: भूमि पूजन को लेकर अहम बैठक आज, प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा आमंत्रण

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in समाचार
राम मंदिर निर्माण: भूमि पूजन को लेकर अहम बैठक आज, प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा आमंत्रण
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या: राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट की अहम बैठक आज शनिवार को सर्किट हाउस में दोपहर बाद करीब 3 बजे शुरू होगी. जिसमें ट्रस्ट के 12 सदस्य मौजूद होंगे और तीन लोग वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे.

बैठक में मंदिर निर्माण के शिलान्यास तिथि को लेकर विशेष तौर पर मंथन होगा और साथ ही शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रामनगरी आने को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया जा सकता है.

बैठक में ही राम मंदिर के स्वरूप पर भी चर्चा होगी. ट्रस्ट की इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद राम मंदिर के शिलान्यास तिथि का ऐलान हो सकता है. बैठक में निर्णय के बाद पीएम मोदी को आमंत्रण भेजा जाएगा.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक में अध्यक्ष मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास, महासचिव विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय, राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र, सदस्य अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, संघ नेता डाक्टर अनिल मिश्र भी मौजूद होंगे.

दोपहर बाद हो रही ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट के तीन लोग पूर्व अध्यक्ष के.पाराशरण, वासुदेवानंद सरस्वती व स्वामी विश्व प्रसन्नजीत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल रहेंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

16वें कलेक्‍टर के रूप में अभय कुमार वर्मा ने किया पदभार ग्रहण

Next Post

20 जुलाई तक यूपी-हरिद्वार बाॅर्डर सील

Next Post
20 जुलाई तक यूपी-हरिद्वार बाॅर्डर सील

20 जुलाई तक यूपी-हरिद्वार बाॅर्डर सील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d