BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राम मंदिर निर्माण: मुस्लिम युवती ने दिया चंदा, ‘श्रीराम’ के नाम का बनवाया टैटू

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
राम मंदिर निर्माण: मुस्लिम युवती ने दिया चंदा, ‘श्रीराम’ के नाम का बनवाया टैटू
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी: राम मंदिर को लेकर देश में कितनी उत्सुकता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि काशी में राम मंदिर निर्माण के लिए 3 करोड़ का दान जमा हो चुका है. इस अभियान में अयोध्या के मुस्लिम भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इस पवित्र नगरी की धर्मनिरपेक्षता और समन्वयता को बढ़ावा देने वाले कदम के तहत इकरा अनवर खान ने राम मंदिर निर्माण के तहत 11 हजार रुपये का दान दिया है. सबसे खास बात यह है कि मुस्लिम युवती ने हाथ में बकायदा ‘श्रीराम’ के नाम का स्थाई टैटू बनवा लिया है.

बता दें कि इकरा अनवर खान लॉ की छात्रा हैं. वहीं राम मंदिर के लिए भूमि पूजन के समय बकायदा ‘श्रीराम’ के नाम का स्थाई टैटू भी अपने हथेली पर बनवाया है. और आज उसने मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार रुपये दान दिए है. इकरा अनवर का कहना है कि राम हमारे पूर्वज हैं और हमें मिलकर के इस मंदिर का निर्माण करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये सियासत दार ही धर्म को बांटने का काम करते हैं, हमें उसमें बटना नहीं चाहिए.

हमें हर धर्म को सम्मान देना चाहिए और इसी सम्मान और भक्ति के कारण मैंने श्री राम मंदिर निर्माण में 11 हजार रुपये का योगदान दिया है. इकरा अनवर खान आगे कहती हैं कि राम मंदिर पूरी तरीके से भव्य रूप में बनेगा और मैं श्री राम के दर्शन करने वहां जाऊंगी.

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद ने कहा कि इकरा अनवर ऐसी पहली मुस्लिम युवती हैं जो राम मंदिर निर्माण के धन संग्रह में 11 हजार रुपये की राशि चेक के माध्यम से दिया है. उन्होंने बताया कि समाज में धर्म जाति सिरसिया सरदारों के लिए ही हैं ना कि आस्था पर विश्वास रखने वालों के लिए. गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के लिए जन संपर्क और योगदान अभियान चला रहा है, जो 27 फरवरी तक चलेगा. अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए दान राशि एकत्रित करने के अभियान की शुरुआत हाल ही में हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्थानांतरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने को लेकर 24 घंटे धरना पर बैठे हैं बीटीटी

Next Post

जेपी नड्डा हैं कौन, जो मैं उनको जवाब देता फिरूं: राहुल गांधी

Next Post
प्रवासी मजदूरों और गरीबों का भरोसा उठ गया: राहुल गांधी

जेपी नड्डा हैं कौन, जो मैं उनको जवाब देता फिरूं: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d