BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राम मंदिर निर्माण: इस शख्स ने दिए 11 करोड़, जानें क्या करते हैं काम…

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
राम मंदिर निर्माण: इस शख्स ने दिए 11 करोड़, जानें क्या करते हैं काम…
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो चुकी है. लोग मंदिर बनाने के लिए दान दे रहे हैं. इस अभियान में आम आदमी से लेकर उद्योगपति तक अपना योगदान दे रहे हैं. इसी के तहत गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ का दान दिया है.

धन संचय अभियान के तहत राम मंदिर के निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और आरएसएस देशभर में धन जमा करने का अभियान चला रहे हैं. ये अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा.

बता दें कि गोविंदभाई लगभग हर साल साल दिवाली के दौरान सूर्खियों में रहते हैं. वो अपने सैकड़ों कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को बड़े-बड़े और कीमती गिफ्ट देते हैं. एक बार वो कंपनी के खर्चे पर कर्मचारी के परिवारवालों को 10 दिन के टूर पर ले कर गए थे.

इसके अलावा वो अपने स्टाफ को कार और घर भी गिफ्ट में दे चुके हैं. वे डायमंड कंपनी श्रीरामकृष्णा एक्सपोर्ट्स के फाउंडर हैं. डायमंड के क्षेत्र में इनकी कंपनी जाना-पहचाना नाम है. गोविंदभाई गोविंदभाई सूरत में हीरा के व्यापारी हैं और श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन हैं. वे सालों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं.

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने के अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की. उन्होंने राम मंदिर के लिए सबसे पहले चंदा दिया और अभियान को हरी झंडी दिखाई. राष्ट्रपति ने चेक के जरिये पांच लाख रुपये का चंदा ट्रस्ट को दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SCBA के चुनाव कराने के लिए गठित समिति के सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Next Post

प्राइवेट हॉस्पिटल को फायदा पहुंचाने के लिए की गई नियमों की अनदेखी, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं

Next Post
प्राइवेट हॉस्पिटल को फायदा पहुंचाने के लिए की गई नियमों की अनदेखी, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं

प्राइवेट हॉस्पिटल को फायदा पहुंचाने के लिए की गई नियमों की अनदेखी, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d