BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामविलास पासवान को मिला पद्म सम्मान,चिराग पासवान ने पीएम मोदी के लिए कही ये बात

by bnnbharat.com
January 26, 2021
in समाचार
रामविलास पासवान को मिला पद्म सम्मान,चिराग पासवान ने पीएम मोदी के लिए कही ये बात
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:-पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को (मरणोपरांत) पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया. रामविलास पासवान (मरणोपरांत) के अलावा 9 अन्य लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने एक ट्वीट कर कहा, “पापा ने पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए और वंचित-दलित पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित किया. भारत सरकार द्वारा पापा को 51 साल के बेदाग राजनीतिक जीवन के लिए पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पापा की अंतिम सांस तक उनके साथ खड़े थे. पापा के जाने के बाद भी प्रधानमंत्री ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया. पद्म भूषण पुरस्कार के लिए मेरे परिवार और लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार.” एलजेपी प्रमुख चिराग पीएम मोदी के मुखर समर्थक रहे है, वहीं अगर राम विलास पासवान के राजनीतिक जीवन पर गौर करें तो उन्होंने जेपी आंदोलन में भाग लेकर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी, जिसके बाद उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की. वह नौ बार लोकसभा और दो बार राज्य सभा से सांसद रहे.

उन्होंने अपने 32 साल के राजनीतिक जीवन में 11 बार चुनाव लड़ा और 9 बार जीत हासिल की. उनके नाम 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. पिछले साल 8 अक्टूबर को लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों ने बस में की तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Next Post

Republic Day: परेड में दिखा पिनाका रॉकेट, भगवान शिव के धनुष के नाम पर है ‘पिनाका’

Next Post
Republic Day: परेड में दिखा पिनाका रॉकेट, भगवान शिव के धनुष के नाम पर है ‘पिनाका’

Republic Day: परेड में दिखा पिनाका रॉकेट, भगवान शिव के धनुष के नाम पर है ‘पिनाका’

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d