BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

RJD में शामिल होंगे रघुवंश प्रसाद के विरोधी रामा सिंह

by bnnbharat.com
August 26, 2020
in Uncategorized
RJD में शामिल होंगे रघुवंश प्रसाद के विरोधी रामा सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद रामा सिंह ने ऐलान किया है कि वो 29 अगस्त को लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल होंगे. रामा सिंह के आरजेडी में शामिल होने की अटकलों के बीच ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

रामा सिंह ने कहा है कि 29 अगस्त को मैं आरजेडी में शामिल होऊंगा. लालू प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की सहमति मिलने के बाद ही मैंने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है. रघुवंश प्रसाद सिंह पर हमला करते हुए रामा सिंह ने कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति के दम पर नहीं चलती है. रघुवंश प्रसाद सिंह के जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने की अटकलों पर भी रामा सिंह ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के पार्टी छोड़ देने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ता है.

रामा सिंह ने कहा है कि पार्टी किसी की जागीर नहीं होती है और पार्टी से ऊपर कोई नहीं होता है. हमने कुछ दिन पहले आरजेडी में शामिल होने की अर्जी लगाई थी जिसके बाद मुझे इसकी अनुमति मिल गई. कौन मेरे आने का विरोध करता है इसको लेकर मुझे कुछ ज्यादा नहीं कहना है. रघुवंश प्रसाद सिंह पर तंज कसते हुए रामा सिंह ने कहा कि 1990 से जब भी रघुवंश प्रसाद सिंह उनके खिलाफ चुनाव लड़े हैं, उसमें उनकी हार हुई है.

रघुवंश प्रसाद सिंह के आरजेडी छोड़ने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा क्योंकि उनकी पहचान लालू प्रसाद की वजह से है. आरजेडी में उनका कोई योगदान भी नहीं है रामा सिंह ने कहा है. गौरतलब है कि रामा सिंह की आरजेडी में एंट्री को लेकर रघुवंश प्रसाद सिंह काफी नाराज हैं और उन्होंने पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा भी जून में दे दिया था. रघुवंश प्रसाद सिंह को मनाने के लिए रविवार को तेजस्वी यादव दिल्ली भी गए थे और उनसे मुलाकात की. हालांकि, तेजस्वी के लाख कोशिश के बाद भी रघुवंश प्रसाद सिंह अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए तैयार नहीं हैं.

ऐसे में इस बात के तेज कयास लगाए जा रहे हैं कि रघुवंश प्रसाद सिंह जल्दी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो सकते हैं. इसी बीच रामा सिंह के इस ऐलान से कि वह 29 अगस्त को आरजेडी में शामिल हो रहे हैं, इस बात की अब पूरी संभावना हो गई है कि रघुवंश प्रसाद सिंह जेडीयू में जल्द ही शामिल होंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SSR CASE: ईडी ने जया साहा को भेजा समन

Next Post

दरिंदगी: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर फोड़ी आंखें

Next Post
दरिंदगी: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर फोड़ी आंखें

दरिंदगी: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर फोड़ी आंखें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d