रांची: कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने आज पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम को सम्मानित किया गया.
कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि आम जनता को काफी उम्मीदें हैं और आशा है, कांग्रेस के नव निर्वाचित मंत्री एवं विधायकगण उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. इस अवसर पर महानगर मीडिया प्रभारी सोनाल शांति ने बताया कि आगामी 07 जनवरी को कांग्रेस के सभी निर्वाचित 16 विधायकों का व्यापक सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा.
कांग्रेस के आम कार्यकर्त्ताओं की तरह कांग्रेस कार्यालय के कर्मचारियों की भी संगठन चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंं, उक्त विचार रांची महानगर कांग्रेस के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानित करने के दौरान व्यक्त किया. पांडेय ने कहा कि अपने दिन-रात की मेहनत से कर्मियों ने कांग्रेस संगठन को धारदार बनाये रखने में कभी कोई कमी नहीं रखी. सम्मान इनका हक है, ताकि आने वाले समय में भी ये अपने आपकों कांग्रेस परिवार का सम्मानित सदस्य समझे न कि सिर्फ कार्यालय कर्मी.
इस अवसर पर कार्यालय के रामानन्द केशरी, सागर राम, शांति देवी, राम प्रकाश महतो, मो. आदिल अली, सुनिल मिंज, बिरजू उरांव, इन्द्रभूषण पाण्डेय को सम्मानित किया गया.
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सोनांल शांति, दीपक ओझा, कमल ठाकुर, गौतम उपाध्यय, विशाल सिंह, अजय सिंह, संतोष सिंह, रंजित बड़ाइक, अजय जैन, राजेश कुजूर, गजेन्द्र सिंह, अमित मुण्डा, बिनोद शर्मा, सरताप आलम, नईम, काजल भट्टाचार्य, शंखानन्द, परमेश्वर सिंह, जितेन्द्र यादव, मुन्ना सिंह, अजय चौधरी, राजू राम, नीतिन सिरमई, आशिष लिण्डा, गुड्डू यादव, मुजाबिल, आरिफ, सोनु सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

