BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामेश्वर, केएन त्रिपाठी, सत्यानंद व नीरू शांति भगत ने किया नामांकन

by bnnbharat.com
November 11, 2019
in समाचार
रामेश्वर, केएन त्रिपाठी, सत्यानंद व नीरू शांति भगत ने किया नामांकन

रामेश्वर, केएन त्रिपाठी, सत्यानंद व नीरू शांति भगत ने किया नामांकन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने के काम में तेजी आ गयी. सोमवार को लोहरदगा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, आजसू पार्टी की नीरू शांति भगत, डालटनगंज से पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी, चतरा से राजद प्रत्याशी जर्नादन पासवान ने नामांकन दाखिल किया.

लोहरदगा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के समय राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

इस सीट के लिए आजसू पार्टी प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के समय पूर्व विधायक कमल किशोर भगत भी मौजूद रहे.

जबकि भारतीय ट्राइबल पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री सधनु भगत ने नामांकन किया. डालटनगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया.

डालटनगंज में नामांकन दाखिल करने के बाद केएन त्रिपाठी ने शिवाजी मैदान में जनसभा की. इसमें उन्होंने भाजपा और उसकी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि डालटनगंज के विकास के लिए भाजपा को हटाएं. डालटनगंज से बीजेपी ने पार्टी विधायक आलोक चौरसिया को फिर से उम्मीदवार बनाया है.

अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित चतरा विधानसभा सीट से राजद के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद सत्यानंद भोक्ता ने दावा किया है कि इस बार राजद का यहां लालटेन जलेगा.

भाजपा की हर हाल में हार होगी. राजद गरीब-गुरबों, वंचित, शोषित का हिमायती रहा है. साथ ही पूर्व में हमने जो विकास के काम कराए हैं, उस पर लोगों का साथ मिलेगा.

चतरा में भाजपा ने जनार्दन पासवान को उम्मीदवार बनाया है. जनार्दन पासवान राजद से दो बार चतरा का चुनाव जीते हैं.

लोकसभा चुनाव के वक्त वे भाजपा में शामिल हुए, जबकि बीजेपी से पहले चुनाव जीते सत्यानंद भोक्ता राजद में शामिल हो गए हैं.

झारखंड में पहले चरण में तीस नवंबर को 13 सीटों पर चुनाव है. 12 नवंबर को गुरूनानक जयंती को लेकर अवकाश में नामांकन का काम नहीं होगा, इस तरह अब बुधवार को ही नामांकन दाखिल हो सकेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अजगर सांप को देख ग्रामीणों की लगी भीड़

Next Post

जदयू ने 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Next Post
जदयू ने 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

जदयू ने 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d