BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नौसिक सूरज दूबे हत्याकांड मामले में मंत्री रामेश्वर ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
नौसिक सूरज दूबे हत्याकांड मामले में मंत्री रामेश्वर ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने पलामू जिला निवासी नौ सैनिक सूरज कुमार दुबे के चेन्नई से अपहरण और महाराष्ट्र के पालघर में जलाकर हत्या कर दिए जाने की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस मामले की गहन छानबीन को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को पत्र लिखा है.

दिल्ली दौरे पर गए डॉ रामेश्वर उरांव ने बताया कि भारतीय नौसेना के अधिकारियों से भी इस जांच में पूर्ण सहयोग का आग्रह किया गया है और पालघर की पुलिस भी पलामू पहुंची है,और मामले के गहन छानबीन में जुटी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा होगा. उन्होंने मृतक नौसैनिक सूरज दूबे के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भी केंद्र सरकार से आग्रह किया.

उत्तराखंड के चमोली में हुई घटना पर भी डॉ रामेश्वर उरांव ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र लोहरदगा से भी 9 लोग एनटीपीसी की परियोजना में काम करने के लिए वहां गए थे. उन सभी के परिजनों का उनसे कोई संपर्क अब तक नहीं हो पा रहा है. इस संबंध में उन्होंने राज्य के आपदा विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया है.आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव की ओर से चमोली प्रशासन और उत्तराखंड सरकार पर संपर्क स्थापित कर राज्य के फंसे सभी नागरिकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि लोहरदगा समेत राज्य के अन्य हिस्सों से उत्तराखंड सभी लोगों की सकुशल वापसी जल्दी सुनिश्चित हो पाएगी.

किसान आंदोलन के संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आजादी के पहले से ही किसानों के हितों को लेकर लगातार संघर्ष करती आई है. गांधी जी के नेतृत्व में चाहे चंपारण का आंदोलन हो या फिर पटेल जी के नेतृत्व में खेड़ा का आंदोलन हो किसानों के हर आंदोलन में कांग्रेस ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है.आजादी के बाद पंडित नेहरू ने किसानों को ताकत दी तो इंदिरा जीने हरित क्रांति के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाया, बाद में कांग्रेस शासनकाल में ही किसानों की फसल उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने का काम किया गया और किसानों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए गए लेकिन आज केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार किसानों पर जुल्म ढा रही है.

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ झारखंड में अक्टूबर महीने से ही लगातार कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि किसानों के समर्थन में चलाए जा रहे हैं आंदोलन के क्रम में आगामी 20 फरवरी को हजारीबाग में पार्टी की ओर से राज्य स्तरीय महारैली आयोजित की गई है इस रैली में प्रभारी आरपीएन सिंह को आमंत्रित करने के लिए वे दिल्ली आए हैं. उन्होंने बताया कि किसान नेता राजेश टिकैत और अन्य नेताओं को भी रैली में आमंत्रित करने के लिए आज भी उनसे मुलाकात करेंगे.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरीष्ठ नेता अजय शर्मा ने झारखंड सरकार एवं कांग्रेस पार्टी के पूरे कोरोना काल में गरीबों एवं जरुरतमंदों के लिए किये गये कार्यों की सराहना की एवं किसानों के पक्ष में हर स्तर पर खड़े होने एवं आन्दोलन करने की बात दुहराई.

इस मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि चमोली में फंसे लोहरदगा जिले के सभी लोगों की सकुशल घर वापसी को लेकर राज्य सरकार की ओर से भी आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने झारखंड के सपूत सूरज दुबे की निर्मम तरीके से की गई हत्या पर भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही सारे मामले का पूरी तरह से खुलासा हो जाएगा.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने किसानों के समर्थन में पार्टी लगातार आंदोलनरत है इसी के तहत 10 फरवरी को प्रखंडों में अधिवेशन और 13 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम ने शहीद तेलंगा खड़िया को नमन किया

Next Post

राज्य के लगभग एक लाख विद्यार्थी आईटीआई की परीक्षाओं से वंचित : भाजपा

Next Post
राज्य के लगभग एक लाख विद्यार्थी आईटीआई की परीक्षाओं से वंचित : भाजपा

राज्य के लगभग एक लाख विद्यार्थी आईटीआई की परीक्षाओं से वंचित : भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d