BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामेश्वर उरांव ने मधुपुर में गठबंधन प्रत्याशी के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
बेरमो विस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की दोगुना वोट से जीत होगी-रामेश्वर उरांव

बेरमो विस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की दोगुना वोट से जीत होगी-रामेश्वर उरांव

Share on FacebookShare on Twitter

 रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने आज कृषि मंत्री बादल और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के साथ मधुपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया और छोटी-बड़ी कई बैठकों में हिस्सा लेकर गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी हफीजलुल हसन अंसारी के लिए वोट मांगा.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में पढ़ने वाले सभी पांचों प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक की और कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते हुए बूथ स्तर पर समन्वय और आपसी तालमेल के साथ मंत्री हफीजुल हसन को विजयी बनाने की अपील की. इन सभी कार्यक्रमों की अध्यक्षता देवघर जिला कांग्रेस ध्यक्ष संजय मुन्नम ने किया.

डॉ0 रामेश्वर उरांव ने मधुपुर के कदैय गांव,बसवरिया एवं घसको गांव में आयोजित सभा को संबंधित करते हुए लोगों से पूछा कि वे उपचुनाव में मंत्री को वोट करेंगे या फिर फिर भाजपा को जीताएंगे, सभी ने एक स्वर में मंत्री हफीजुल हसन को विजयी बनाने का भरोसा दिलाया. लोगों ने इस बात पर भी संतोष जताया कि गठबंधन सरकार लगातार जन सरोकार का काम कर रही है और  किसानों का कर्ज़ा पचास हज़ार रुपया तक का माफ़ करने का काम किया है.  मनरेगा मज़दूरों के लिए मज़दूरी बढ़ाने का काम किया है. 15 लाख लोगों को राशन कार्ड देने का काम शुरू किया गया.

कृषिमंत्री बादल पत्रलेख ने कहा हाजी हुसैन अंसारी करीब चार दशक तक मधुपुर क्षेत्र के लोगों की सेवा और अंतिम समय तक वे लगातार आमजनों से मिलते जुलते रहे. यह चुनाव उन्हें श्रद्धांजलि देने का वक्त है.

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हाजी साहब हमारे बीच नहीं किन्तु हाजी साहब के मित्र होने के नाते हमें हफीजुल को चुनाव जिताकर सदन में भेजना है. जिस तरह से महँगाई चरम पर है,आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है ऐसे में हमें भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देना होगा. 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है और सिर्फ अधिक से अधिक मतों के अंतर से जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्त्ताओं को मेहनत करनी है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपानीत केंद्र सरकार के तमाम नाकामियों के विरोध में एवं हाजी साहब के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए आप सब मतदान में भारी संख्या में भाग लेंगे.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा के लोग मतदान के पहले ही अपनी हार मान चुके है, इस लिए वे कभी लोगों को उकासन और भड़काने की कोशिश में है,तो कभी राज्य सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे है.

   प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा भाजपा अपना निश्चित हार मान चुकी है इसलिए हताशा में आज चुनाव आयोग के पास जाकर घड़ियाली आंसू बहा रही है. संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग करने वाली भाजपा निराश हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त के निर्देश पर जिले में चलाया जा रहा है मास्क-अप कैम्पेन

Next Post

विद्यार्थियों के भविष्य का ख्याल रखा जाना जरूरी-आलोक दूबे

Next Post
आलोक दूबे प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोनीत

विद्यार्थियों के भविष्य का ख्याल रखा जाना जरूरी-आलोक दूबे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d