BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामेश्वर उरांव मधुपुर से वापस लौटे, कहा-मंत्री हफीजुल हसन की रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत होगी

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
केंद्र प्रवासियों को भी अगले छह महीने के लिए खाद्यान्न और चना उपलब्ध कराये ; डॉ रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव तीन दिवसीय मधुपुर दौरा पूरा कर आज वापस रांची लौट आये और यह उम्मीद जतायी है कि उपनचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन की रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत होगी.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मधुपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा उम्मीदवार और मंत्री हफीजुल हसन की जीत को लेकर कहीं कोई संदेह नहीं है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बिना चुनाव जीते हफीजुल हसन को मंत्री बनाने का काम किया है और जनता ने यह मन बना चुकी है कि अगले चार वर्षां के लिए उन्हें लोग अपना विधायक चुनेंगे. भाजपा सांसद निशिकांत दूबे द्वारा 2 मई को चुनाव परिणाम आने पर राज्य में सरकार बदल जाने पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि बड़बोलेपन के लिए चर्चित रहे निशिकांत दूबे को पहले यह सोचना चाहिए कि वे खुद अगली बार चुनाव जीतेंगे या नहीं. उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार उनकी कृपा से नहीं बनी है, जनता ने कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी को पूर्ण बहुमत दिया है और यह बहुत पूरे पांच वर्षां के लिए दिया है. इसलिए  राज्य सरकार आराम से अपना कार्यकाल पूरा करेगी.

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने अपने दौरे के क्रम में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड अध्यक्षों, मोर्चा-संगठनों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्त्ताओं से दर्जनों बैठकें की, कई छोटी बड़ी चुनावी सभाओं को भी संबोधित किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ भी चुनावी सभाआें को संबोधित किया, कई अन्य नेताओं, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ ही जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि मधुपुर उपचुनाव में जेएमएम-गठबंधन प्रत्याशी की जीत अब महज औपचारिकता भर शेष रह गयी है. 17 अप्रैल को मतदान में अधिक से अधिक मतदाता अपने घरों से बाहर निकलेंगे और रिकॉर्ड मतों के अंतर से हफीजुल हसन की जीत होगी.

प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि जैसे जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, भाजपा के बोरे प्रत्याशी की हालात खास्ता होती जा रही है, इसका असर आज भाजपा नेता रघुवर दास के जनसंपर्क अभियान में भी देखने को मिला, भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने ही रघुवर गो बैक के नारे लगाकर चुनाव परिणाम को लेकर स्पष्ट संकेत दे दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोनिया गांधी ने मंत्री रामेश्वर उरांव से कोविड-19 को लेकर चर्चा की

Next Post

फाइलेरिया उन्मूलन के तहत पलामू में 17 से 22 मई तक चलेगा एमडीए कार्यक्रम

Next Post
फाइलेरिया उन्मूलन के तहत पलामू में 17 से 22 मई तक चलेगा एमडीए कार्यक्रम

फाइलेरिया उन्मूलन के तहत पलामू में 17 से 22 मई तक चलेगा एमडीए कार्यक्रम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d