BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामेश्वर उरांव कल से तीन दिवसीय मधुपुर दौरे पर रहेंगे

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
केंद्र प्रवासियों को भी अगले छह महीने के लिए खाद्यान्न और चना उपलब्ध कराये ; डॉ रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव मधुपुर उप चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए कल दिनांक 7 अप्रैल से दल बल के साथ तीन दिवसीय दौरे पर मधुपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में डॉ रामेश्वर उराँव ने कहा मधुपुर उपचुनाव में एक ही रणनीति है और वह है रण जीतने की रणनीति. उम्मीदवार झारखंड मुक्ति मोर्चा का है लेकिन यह चुनाव गठबंधन के सभी दल पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे,हम वहां कंट्रोल रूम खोलेंगे, जेएमएम के बूथ कमेटी के साथ अपने लोगों को जोड़ेंगे ताकि मिलकर काम हो सके, मधुपुर से तीन बार विधायक व मंत्री रहे कृष्णानंद झा सहित अनेक प्रभावशाली वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को चुनाव में लगाने का काम किया जाएगा और जिस तरह से दुमका और बेरमो में हमने विजय हासिल की है यहां भी हम उसी इतिहास को दोहराने जा रहे हैं. मधुपुर विधानसभा संथाल परगना की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, हम जनता के पास जाएंगे और जिस हाजी साहब को आपने सरकार बनाने के लिए वोट दिया था आज बीजेपी कहती है जीतने के बाद यहां सरकार गिरा देंगे, मधुपुर की जनता सरकार गिराने वालों का साथ कभी नहीं देगी.

डा उराँव ने कहा कोरोना काल में गठबंधन सरकार द्वारा किए गए कार्यों को भी हम जनता के बीच रखेंगे, गांव गांव में जिस तरह से राशन कार्ड बनवाया खुशी होती है, हरा कार्ड बनवाया कुछ मिले कुछ मिल रहे हैं,पहली बार किसी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के तहत गरीबों के लिए तीन लाख 65 हजार करोड़ रुपए दिया गया, जो उनके पेट भरने का काम करेगा, मनरेगा मजदूर जिन्हें मात्र 154 रुपये मिला करते थे, मंदी और महामारी को देखते हुए हमारी सरकार ने 225 करने का काम किया, छोटे-छोटे काम हो रहे हैं आंगनबाड़ी में अंडा देने जा रहे हैं जो जनता की जीवन शैली में परिवर्तन लाएगा, बिल्डिंग बनाना यह एक कमीशन खोरी को बढ़ावा देता है, अस्पताल तब तक उपयोगी नहीं है जब तक की डॉक्टर, नर्स,एनएनएम की नियुक्तियां नहीं हो जाती तब तक उसकी सार्थकता नहीं है.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस भवन में वरीष्ठ कांग्रेस नेता बंदी उराँव को श्रद्धांजलि देने के उपरांत 11 बजे कांग्रेस भवन से मधुपूर के लिए डा रामेश्वर उराँव प्रस्थान करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस नेताओं ने बंदी उरांव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

Next Post

आलोक कुमार दूबे ने सादगी से मनाया जन्मदिन

Next Post
दीपक प्रकाश सच्चाई को स्वीकार करें, केंद्र से मदद दिलाने में सहयोग करें: कांग्रेस

आलोक कुमार दूबे ने सादगी से मनाया जन्मदिन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d