BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामेश्वर उरांव 7 अप्रैल से मधुपुर में करेंगे कैंप

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
अजय मारू ने रामेश्वर उरांव के बयान पर किया अफसोस जाहिर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सहयोगी दलों की हुई बैठक के उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने विशेष रणनीति के तहत प्रचार अभियान में उतरने का फैसला किया है.

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सरकार में शामिल कांग्रेस मंत्रियों के साथ लगातार हुई कई दौर की बैठकों के बाद पार्टी इस नतीजे पर पहुंची है कि आगामी 7 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव संगठन के पदाधिकारियों के दल बल के साथ मधुपुर प्रस्थान करेंगे एवं उपचुनाव का बिगुल फूकेंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव और पार्टी के अन्य पदाधिकारी सात अप्रैल से मधुपुर में कैंप करेंगे.

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्त्त्ताओं को क्षेत्रवार, प्रखंडवार और पंचायत स्तर तथा बूथ स्तर की जिम्मेवारियां सौंपी जाएगी. इसके लिए पार्टी के पार्टी कोटे से सरकार में शामिल मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों और प्रदेश पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी जा रही है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि बरहेट और बेरमो विधानसभा उपचुनाव की तरह ही मधुपुर में भी कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और अन्य वाम दलों के कार्यकर्त्ता समन्वय बनाकर चुनाव प्रचार अभियान चलाएंगे.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 संक्रमण को लेकर भारत निर्वाचन आयोग और केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने प्राइवेट हॉस्पिटल के साथ की बैठक, कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन का निर्देश

Next Post

भयमुक्त और उप चुनाव के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश

Next Post
श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा के साथ सुरक्षित जलार्पण कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः उपायुक्त

भयमुक्त और उप चुनाव के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d