रांची: भाजपा नेता अजय राय ने डॉ रामेश्वर उरांव के गैर जिम्मेदाराना बयान जिसमें उन्होंने ” रांची की जमीन बिहारी व मारवाड़ी समाज के द्वारा लिये जाने वाले बयान” पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य की गंगा जमुनी तहजीब पर कुठाराघात का यह प्रयास डॉ. उरांव द्वारा दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि आईपीएस रहते हुए बिहार पुलिस में अपनी लंबी सेवा देने के दौरान उन्होंने झारखंड के लोगों के के लिए कोई ऐसा उदाहरण पेश किया हुआ होता तो बात समझ में आती मगर आज झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष व सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालने वाले डॉ रामेश्वर उरांव का इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान से प्रतीत होता है कि कांग्रेस की मानसिक स्थिति दिवालियापन की ओर बढ़ चली है और वापस सत्ता में आने के लिए वह आपसी सौहार्द बिगाड़ने से भी बाज नहीं आ रही .
अजय राय ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान डॉ रामेश्वर उरांव को अविलंब पद मुक्त करते हुए सरकार के मंत्री पद से भी इस्तिफा दिलवाए व झारखंड की जनता से माफी मांगे अन्यथा राज्य की जनता डॉक्टर उरांव के इस बयान का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी तैयार बैठी है.

