BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामलला के भाइयों और हनुमान को मिला भूमि पूजन का पहला न्योता

by bnnbharat.com
August 3, 2020
in Uncategorized
रामलला के भाइयों और हनुमान को मिला भूमि पूजन का पहला न्योता

रामलला के भाइयों और हनुमान को मिला भूमि पूजन का पहला न्योता

Share on FacebookShare on Twitter

रांची ; अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां जारी हैं. इसी के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भूमि पूजन का पहला न्योता श्रीरामलला विराजमान के चारों भाइयों और बाल हनुमान को दिया है. रविवार को ट्रस्ट की तरफ से करीब 3 बजे शुभ मूहूर्त में निमंत्रण पत्र को हल्दी के साथ मंदिर में चढ़ाया गया. भूमि पूजन में भगवान राम की उपस्थिति होने और पूरे समारोह को सकुशल संपन्न करने की प्रार्थना की गई. यही निमंत्रण पत्र भूमि पूजन के अतिथियों को दिया जाएगा.

दो दिन बाद 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमिपूजन होगा. प्रधानमंत्री मोदी भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम के न्योते की पहली तस्वीर सामने आई है. ट्रस्ट की ओर से इकबाल अंसारी को न्योता भेजा गया है. न्योते में पीएम मोदी और मोहन भागवत का नाम प्रमुखता से है. बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी 5 अगस्त को अयोध्या में प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. इकबाल अंसारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामचरितमानस और रामनामा भेंट करेंगे.

राम मंदिर का भूमिपूजन बुधवार यानी 5 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे होगा. इसके लिए पंडाल बनाया जा रहा है जिसकी सजावट भव्य तरीके से की जा रही है. इस पंडाल में सिर्फ 150 लोगों को आने की अनुमति दी जाएगी. सभी लोगों को मास्क दिया जाएगा और हर वक्त सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. कोरोना को देखते हुए पंडाल में ज्यादा भीड़ जमा न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएग।

अयोध्या के मंदिरों में और लोगों को भी न्योते बांटे जा रहे हैं और उनसे अपने घरों, मंदिरों और छतों पर 5 अगस्त को भूमि पूजन पर दीपक जलाने और रोशनी करने के लिए आग्रह किया जा रहा है. पत्र में लिखा गया है, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन और कार्यारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर कमलों के द्वारा होगा. विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक और स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में ड्राइवर सहित चार लोगों की मौत

Next Post

कलेक्टर ने दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं

Next Post
कलेक्टर ने दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं

कलेक्टर ने दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d