रांची: देश भर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. जहां एक तरफ इस महामारी से मरने वालों की तादाद बढ़ रही है. वहीं रमना सीओ संजीव कुमार भारती का शुक्रवार को निधन हो गया.
बता दें कि संजीव कुमार भारती पिछले 10 दिनों से कोरोना से संक्रमित थे. शुक्रवार सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर सदर अस्पताल गढ़वा से रांची रिम्स में रेफर किया गया था, लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले महज 100 मीटर की दूरी पर ही उनका निधन हो गया.

