BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हजारीबाग में रामनमवी जुलूस नहीं निकलेगा, किसी प्रकार की छूट से इंकार

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
हजारीबाग में रामनमवी जुलूस नहीं निकलेगा, किसी प्रकार की छूट से इंकार
Share on FacebookShare on Twitter

मोहर्रम, सरहुल और ईस्टर समेत अन्य त्योहारों में किसी प्रकार के जुलूस, सामूहिक कार्यक्रम और भीड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक जारी

हज़ारीबाग:- आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र एवं कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों को लेकर उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने सयुंक्त रूप से नगर भवन में बैठक कर विस्तार से जानकारी दी.

 बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि कोविड का द्वितीय लहर का ट्रेंड पहले की तुलना में ज्यादा खतरनाक है. ज़िला में भी कोरोना का रफ़्तार दुगुना तेजी से रिकॉर्ड किया गया है. अगर हमलोग अभी सतर्क व सावधान नहीं हुए तो आने वाले समय भयावह स्तिथि हो सकती है. उन्होंने कहा लोगों में जागरूकता का स्तर में गिरावट व कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन में लापरवाही देखी गई है.    उन्होंने बताया सरकार के नए गाइड लाइन के अनुसार  किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने या सामूहिक आयोजन पर प्रतिबंध है. कोविड संक्रमण से बचाव के लिए दैनिक जीवन में मास्क व सामाजिक दूरी का अनुपालन जरूर करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व मनाने की पाबंदी नहीं है परंतु निजी तौर पर अपने अपने घरों में मनाये.

गुरुवार को हुए बैठक में जारी निर्देशों के आलोक में डीसी ने बताया की सरकार द्वारा आगामी त्योहारों में किसी प्रकार की जुलुस,सामूहिक कार्यक्रम आदि की छूट नहीं दी गयी है .  उन्होंने कहा की कोरोना महामारी का प्रसार तेज गति से हो रहा है  इसपर यह आवश्यक है की लोग सजक व सुरक्षित रहेद्य इस बाबत उपायुक्त ने किसी प्रकार के भीड़ भाड़ वाले आयोजनों पर रोक लगाने की बात कहीद्य उन्होंने कहा लापरवाही व गैर जिम्मेवाराना कृत्यों से हम अपने साथ साथ अपने परिवार को भी जोखिम में डाल सकते है. इसलिए यह जरूरी है कि हम गाइडलाइन के अनुरूप प्रोटोकोल का सख्ती से पालन करेद्य हमेशा मास्क एवं दो ग़ज़ दूरी का पालन करेद्य यह लड़ाई सामुहिक एवं लोगों की भागीदारी से ही सम्भव है इसे समझना होगा.

मौके पर पुलिस अधीक्षक ने भी कोरोना प्रसार को देखते हुए निरंतर मास्क चेकिंग अभियान चलाने की बात कही साथ ही लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की बात पर बल दियाद्य उन्होंने आमजन से बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी देने को कहा साथ ही टीकाकरण का हिस्सा बन दूसरों को भी टीका लेने को प्रेरित करने को कहा. उन्होंने पुनः त्योहारों के मद्देनजर किसी प्रकार के जुलूस,अनुष्ठान,भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रम आदि के मनाही की जानकारी दी.

एसपी ने स्पष्ट किया कि रामनवमी या किसी प्रकार के त्योहार में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी. डीसी ने पुनः कहा कि प्रशासन व सरकार लोगों की सुविधा के लिए दिशा निर्देश जारी किए है उन्होंने विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की.

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी अपनी बात रखी मौके पर दाड़ी प्रखंड के तूफानी राम, बरही के सुनील कुमार साहू, खीरगांव के नारद पांडे ,केरेडारी के  राम साहू, सदर प्रखंड के रामकिशोर,केरेडारी के शेर सिंह,इचाक के बबलू राज आदि ने अपनी बात रखी.

इस बैठक मे उपायुक्त, एसपी के अलावे डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता प्रदीप तिग्गा, सदर एसडीओ विधा भूषण कुमार, बरही एसडीओ कुमार ताराचंद, एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या मे विभिन्न अखाड़े के प्रतिनिधि, आमजन मौजूद थे .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बजट की 83 प्रतिशत राशि कहां और कैसे खर्च हुई, साल भर पैसे की कमी का रोना रोने वाले हेमंत सरकार ने कौन सा जादू किया- बाबूलाल मरांडी

Next Post

राजकीय श्रावणी मेला को लेकर तैयारी शुरू, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Next Post
समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त

राजकीय श्रावणी मेला को लेकर तैयारी शुरू, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d