गुजरात: सूरत में एक बार फिर मजदूरों ने घर जाने की मांग को लेकर हंगामा किया है. सूरत के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र के पास मोरा गांव के बाहर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों और पुलिस में टकराव हुआ है. प्रदर्शन कर रहे मजदूरों की मांग है कि उन्हें ले जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए.

