BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजम खान को बड़ा झटका, जौहर यूनिवर्सिटी की 7 एकड़ जमीन के पट्टे की लीज निरस्त

by bnnbharat.com
July 27, 2019
in समाचार
आजम खान को बड़ा झटका, जौहर यूनिवर्सिटी की 7 एकड़ जमीन के पट्टे की लीज निरस्त
Share on FacebookShare on Twitter

आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट के संयुक्त सचिव नसीर खान को साल 2013 में अखिलेश सरकार ने 7 हेक्टेयर सरकारी जमीन सिर्फ 60 रुपये में 30 साल के लिए पट्टे पर दे दी थी. यानी इस यूनिवर्सिटी को करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव लीज पर दे दी गई थी. यह लीज आज़म खान के सबसे करीबी दोस्त और समाजवादी पार्टी के विधायक और जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट के संयुक्त सचिव नसीर खान के नाम की गई थी.समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आजम खान को रामपुर की एसडीएम कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है. आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को अखिलेश सरकार में जो 7 एकड़ जमीन पट्टे पर दी गयी थी, उनकी लीज एसडीएम रामपुर की कोर्ट ने निरस्त कर दी है.

एसडीएम कोर्ट ने इस पट्टे को निरस्त करते हुए भूमि को उसके मूल रूप में परिवर्तित करने का आदेश दे दिया है. यह जमीन सींघन खेड़ा गांव के रकबे में रेत की जमीन के रूप में दर्ज थी, जिसे नियमों के विरुद्ध आजम खान की यूनिवर्सिटी को लीज पर दे दिया गया था. अब कोर्ट ने इस लीज को निरस्त करते हुए भूमि को उसके मूल रूप में परिवर्तित करने का आदेश दिया है.

इससे पहले भी एसडीएम कोर्ट आजम खान के खिलाफ पीडब्ल्यूडी की सड़क पर कब्जा करने के आरोप में 3 करोड़ 27 लाख का जुर्माना लगा चुका है और सड़क को कब्जा मुक्त 15 दिन के अंदर करने के आदेश दिए थे. आजम खान के खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई हो रही है, जिससे आजम खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.  यूपी में 1 हेक्टेयर में 15.65 बीघा जमीन होती है. इस हिसाब से ये जमीन 15.65×7.135= 111.66 बीघा हुई.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप के बाद चीन भी बोला

Next Post

अमेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में लगा दंत चिकित्सा शिविर, 70 प्रतिशत विद्यार्थियों के दांतो में पाई गयी शुजन

Next Post
अमेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में लगा दंत चिकित्सा शिविर, 70 प्रतिशत विद्यार्थियों के दांतो में पाई गयी शुजन

अमेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में लगा दंत चिकित्सा शिविर, 70 प्रतिशत विद्यार्थियों के दांतो में पाई गयी शुजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d