BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामवीर सिंह बिधूड़ी को बीजेपी ने चुना नेता विपक्ष

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in Uncategorized
रामवीर सिंह बिधूड़ी को बीजेपी ने चुना नेता विपक्ष

रामवीर सिंह बिधूड़ी को बीजेपी ने चुना नेता विपक्ष

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना नेता विपक्ष चुन लिया है. बीजेपी ने यह जिम्मेदारी रामवीर सिंह बिधूड़ी को दी है. वह बदरपुर सीट से विधायक चुने गए हैं. विधानसभा में नेता विपक्ष चुने जाने पर रामवीर बिधूड़ी ने पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत सभी बीजेपी विधायकों का धन्यवाद किया.

जिम्मेदारी मिलने पर रामवीर सिंह बिधूड़ी बोले, ‘दिल्ली विधानसभा में बीजेपी का रचनात्मक विरोध रहेगा. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुनिया का सबसे सुंदर राज्य बनाने का वादा किया है, इसमें हमारा सहयोग पूरा मिलेगा. 200 यूनिट बिजली और मुफ्त महिला बस सफर योजनाओं को केजरीवाल सरकार जारी रखे ये हम चाहेंगे. इन योजनाओं में अगर कोई कटौती की तो बीजेपी इसका कड़ा विरोध दर्ज कराएगी.

Also Read This : छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराएं, छात्रों को उनका हक मिलना चाहिए : हेमंत सोरेन

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव इसी महीने की 8 तारीख को हुए थे. 11 फरवरी को नतीजे आए थे. दिल्ली चुनाव में फिर आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है. उन्होंने 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी के खाते में 8 सीट आई हैं.

बीजेपी के जीते विधायकों में विजेंद्र कुमार (रोहिणी), रामवीर सिंह बिधूड़ी (बदरपुर), अभय वर्मा (लक्ष्मी नगर), ओम प्रकाश शर्मा (विश्वास नगर), अनिल वाजपेयी (गांधी नगर), जितेंद्र महाजन (रोहताश नगर), अजय महावर (घोंडा), मोहन सिंह बिष्ट (करावल नगर) शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुर्गे की वजह से भतीजों ने चाचा को उतारा मौत के घाट, चाची गंभीर रूप से घायल

Next Post

CAA विरोध प्रदर्शन: समर्थकों पर पथराव, मेट्रो स्टेशन और सड़कें बंद

Next Post
CAA विरोध प्रदर्शन: समर्थकों पर पथराव, मेट्रो स्टेशन और सड़कें बंद

CAA विरोध प्रदर्शन: समर्थकों पर पथराव, मेट्रो स्टेशन और सड़कें बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d