रांची : राजधानी रांची के ओवर ब्रिज़ के पास छेड़खानी के आरोप में मारपीट हुई। मारपीट में कई छात्र घायल हुये हैं। मिली जानकारी के अनुसार छेड़खानी के आरोप में छात्रों को पीटा गया है। मारपीट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस चुटिया पुलिस।
मारपीट के बाद कुछ लोग पास के एक अपार्टमेंट में जाकर बंद हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अपार्टमेंट का दरबाजा खुलवाया।
Also Read This:- रांची : रथ मेला में आस्था का उमड़ा जनसैलाब, भक्तों ने नवाए शीष़
लोगों के अनुसार यहां अक्सर इस तरह की घटना घटती है। आज बड़े पैमाने पर मारपीट हुई तो लोग इकट्ठा हुये। स्थानीय लोगों के अनुसार अड्डेबाजी की वजह से यहां मारपीट की घटना होती रहती है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ घायल छात्रों को गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस लोगों से पूछताछ कर पूरे मामलें की जांच कर रही है। पुलिस छात्रों को लेकर अपने साथ थाना ले गई है, जहां छात्रों से पूछताछ की जायेंगी।

