BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फर्जी पास बनाकर पहुंचे दिल्ली से रांची, 2 लोग गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 24, 2020
in Uncategorized
फर्जी पास बनाकर पहुंचे दिल्ली से रांची, 2 लोग गिरफ्तार

फर्जी पास बनाकर पहुंचे दिल्ली से रांची, 2 लोग गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के रांची जिले में बरियातू थाना पुलिस ने अवैध कागजात का उपयोग कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर क्वॉरेंटाइन में भेज दिया है. दोनों को खेलगांव स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया है. क्वॉरेंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया जाएगा. गिरफ्तार लोगों में देवाशीष विश्वकर्मा और रोशन कुमार द्विवेदी शामिल है. दोनो फर्जी पास के आधार पर दिल्ली से रांची पहुंच गए. इसकी जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस ने दोनों को मोराबादी ऑडिन होम्स अपार्टमेंट से मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया है. हालांकि गिरफ्तारी के वक्त दोनों युवक पुलिस के वरीय अधिकारियों से संपर्क का भी धौंस दिखा रहा था. दोनों के खिलाफ धारा 188, 270, 271, 467, 468, 471, 420 समेत अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया है.

घूम रहे थे बाहर

थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नई दिल्ली से दो व्यक्ति चिरौंदी मोराबादी ऑडिन होम्स अपार्टमेंट में आए हुए हैं. दोनों लॉकडाउन का उल्लंघन कर घूम रहे हैं. जबकि चिकित्सकों ने उन्हें होम क्वारंटाइन किया था. सूचना मिलने पर पुलिस अवर निरीक्षक लखन महतो को सशस्त्र बल के साथ मामले की जांच करने के लिए भेजा गया. जांच करने गई पुलिस जब वहां पहुंची तो दोनों घर से फरार थे. घर वालों को सूचित करने पर बहुत देर रात तक इंतजार कराने के बाद दोनों अपनी कार से पहुंचे. पूछताछ करने पर दोनों ने नई दिल्ली से आने की बात स्वीकार की.

14 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है अवधि

दोनों ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट ऑफ़ एनसीटी ऑफ दिल्ली का सीरियल नंबर 136 और 138 का फोटो प्रति प्रस्तुत किया, जिसके जांच से यह पता नहीं चल पाया कि यह दिल्ली से झारखंड आने से संबंधित पास है. इसमें वैलिडिटी भी 27 मार्च से 14 अप्रैल तक दर्शाया गया है. इन दोनों से सीरियल नंबर 136 में मोटरसाइकिल का पास है तथा सीरियल नंबर 138 में दोपहिया वाहन का ही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है. थाना प्रभारी ने बताया कि कागजातों की जांच की जा रही है. हालांकि प्रथम दृष्टया पास फर्जी प्रतीत हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आंधी में नाव पलटी, 5 के डूबने की आशंका

Next Post

फरिश्ता: ऐसे लोग जो आपकी खुशियां लौटा देते हैं

Next Post
फरिश्ता: ऐसे लोग जो आपकी खुशियां लौटा देते हैं

फरिश्ता: ऐसे लोग जो आपकी खुशियां लौटा देते हैं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d