रांची : भाजपा कोर कमिटी की बैठक में विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया है. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह का परिणाम आया और उससे बेहतर परिणाम लाने की कोशिश होगी.
Also Read This : गोवा : मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस से BJP में आए विधायकों को मिलेगी जगह
इसके लिए आगे के कार्यक्रयों पर भी मथन किया गया. बैठक में संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई, कहा गया कि जहां-जहां खामियां है उन्हें दूर किया जाए. वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और चुनौती को देखते हुए रणनीति बनाने के निर्णय लिया.
साथ ही गांधी जी के 150वीं वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई. सदस्यता अभियान में और गति लाने पर चर्चा हुई.
झारखंड में भाजपा ने 25 लाख से अधिक नये सदस्यों को जोड़ने को लक्ष्य रखा है. बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद जयन्त सिन्हा, सुदर्शन भगत, सुनील सिंह, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक अनंत ओझा, रामविचार नेताम सहित अन्य मौजूद थे.

