Ranchi: आज दिनांक 27 अगस्त 2020 को सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, रांची श्री शत्रुंजय कुमार ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर रांची के विभिन्न दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की.
एडीएसएस, रांची द्वारा 43 दुकानों की जांच की गई. जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस देते हुए बंद करा दिया गया.
नोटिस के बाद 05 दुकानों को किया गया सील
जांच के क्रम में 05 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया. जिसके बाद उक्त दुकानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया और स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक सील कर दिया गया.
ज़िला प्रशासन सख्त, लगातार की जा रही है जांच
उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन के निदेशानुसार दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच की जा रही है. निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. आपको बताएं कि कल रांची डोरंडा क्षेत्र के दो दुकानों को कोरोना के शर्तों के उल्लंघन के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया था .

