BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची जिला प्रशासन ने वाहन के लिए जारी किया ई-पास

by bnnbharat.com
March 29, 2020
in समाचार
रांची जिला प्रशासन ने वाहन के लिए जारी किया ई-पास

रांची जिला प्रशासन ने वाहन के लिए जारी किया ई-पास

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिलाभर में लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है.

इस दौरान लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो, सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहें इस पर पहल करते हुए रांची जिला प्रशासन द्वारा ई-पास सेवा की शुरुआत की गई है.

इसके लिए एक एप्प भी जारी किया गया है इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और जरूरी वाहन पास के लिए आवेदन किया जा सकता है.

जिसके पश्चात संबंधित पदाधिकारी द्वारा वहीं ऑनलाइन अप्रूवल देकर पास जारी कर दिया जाएगा.

कौन कर सकता है पास के लिए आवेदन

पास आवेदन का अप्रूवल सिर्फ उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जो या तो आवश्यक सेवा में हैं या फिर किसी आपातकालीन सेवा में हैं.

अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग रंगों का पास जारी किया जाएगा. पास आवेदन के लिए इंडस्ट्री/मैन्यूफेक्चर, डोर टू डोर, होलसेल/रिटेल, निजी क्षेत्र, आवश्यक सरकारी सेवा, मेडिकल सेवा एवं अन्य आपातकालीन जरूरत के लिए लोग योग्य हैं.

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए कोई जरूरतमंद पहले गूगल प्ले स्टोर के जरिए एप डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर ‘Pragyaam’ सर्च कर सकते हैं.

इसके बाद ‘Grid by Pragyam’ सर्च रिजल्ट में दिखाई देगा. इसे अपने फोन में डाउनलोड करें. इसके बाद एप को खोल कर झारखण्ड ई पास पर क्लिक करें.

इसके साथ ही लॉगइन डिटेल भर कर एप में लॉगइन किया जा सकता है. इसके बाद ‘व्हीकल ई पास’ पर क्लिक करें.

दाहिनी ओर दिख रहे नीले रंग के + बटन पर क्लिक करें. पूरे फॉर्म को भरें. ओटीपी भरें. इसके बाद आपके पास एसएमएस के जरिए आपको आपका पास लिंक के जरिए एसएमएस पर भेज दिया जाएगा. यह पास ई फॉर्मेट में वैलिड है. इसके साथ आपको अपना एक वैलिड आईडी कार्ड भी दिखाना होगा.

कैसे करेंगे अधिकारी जांच

जांच के दौरान आप या तो पास का प्रिंट आउट या ई पास दिखा सकते हैं. इसके बाद आपसे आईडी कार्ड मांगा जाएगा.

आईडी कार्ड के बाद, आपके ई-पास नम्बर को जांचकर्ता अधिकारी संबंधित एप के जरिए आपके पास नम्बर का मिलान करेंगे.

इसमें पास धारक का नाम और मोबाइल नम्बर का मिलान किया जाएगा. किसी भी तरह की अनियमितता या फेक पास दिखाने पर आपके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

पास अप्रूवल हेतु विभिन्न जिला स्तरीय पदधिकारियों को अलग-अलग केटेगरी में पास अप्रूवल की कमान सौंपी गई है.

उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने कहा कि, “आमजनों को हर संभव हर जरूरी सामान उपलब्ध कराने हेतु ई-पास सिस्टम जारी किया गया है.

इसके तहत एसेंशियल सेवा में लगी गाड़ियों जैसे, राशन का सामान लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन, दवाइयां पहुंचाने वाले वाहन, मेडिकल सेवा सहित अन्य जरूरी सेवाओं में लगी वाहनों के लिए इस एप के जरिये पास जारी किया जाएगा.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज प्रदेश के प्रमुख नेताओं से की ऑनलाइन बात, ली जानकारी

Next Post

खादगढ़ा एवं रिम्स स्थित आश्रय गृहों का संजय कुमार ने किया निरीक्षण

Next Post
खादगढ़ा एवं रिम्स स्थित आश्रय गृहों का संजय कुमार ने किया निरीक्षण

खादगढ़ा एवं रिम्स स्थित आश्रय गृहों का संजय कुमार ने किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d