रांची:- रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क रांची जिला खो-खो बालक-बालिका प्रशिक्षण शिविर का समापन सह प्रमाण-पत्र वितरण आज लीची बागान प्रांगण,सेक्टर-2, धुर्वा,रांची में सम्पन्न हुआ. समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी,चतरा श्री प्राण महतो एवं जिला खेल पदाधिकारी , रांची श्री उपवन बड़ा तथा विशिष्ट अतिथि चतरा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष संतोष प्रसाद ने संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किए. जबकि आगंतुकों का स्वागत सह मंच संचालन रांची जिला खो-खो संघ के महासचिव अजय झा ने की. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी रांची श्री उपवन बड़ा ने सभी खिलाड़ियों को स्वयं आधुनिक कौशल के बारे में जानकारी दी. इस प्रशिक्षण शिविर में रांची जिले से लगभग पचास प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य प्रशिक्षक अजय झा,वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार, इस्तियाक अंसारी एवं संजय कुमार ने प्रशिक्षण दिया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर ने की. इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कुमार, ओम कुमार , रोहित पंडित ,डे बोर्डिंग प्रशिक्षक तपन राऊत एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

