नेशनल रोड सेफ्टी सेमिनार में धनबाद को मिला तृतीय पुरस्कार
रांची:- आज रांची में प्रोजेक्ट भवन में नेशनल रोड सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के दौरान जिले में किये गये कार्यों के आधार पर धनबाद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. इसमें राँची प्रथम व गोड्डा दूसरे स्थान पर रहा.
इस अवसर पर सचिव परिवहन विभाग के रवि ने जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव, पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार एवं सड़क सुरक्षा डीपीआईयू को तीसरे स्थान के लिये प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

