BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची पूरी तरह से सील, हिंदपीढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in Uncategorized
रांची पूरी तरह से सील, हिंदपीढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

रांची पूरी तरह से सील, हिंदपीढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कोरोना वायरस को लेकर रेड जोन साबित हो रहे हिंदपीढ़ी इलाके में मंगलवार से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सख्त कर दी गयी है, वहीं राजधानी रांची की सभी सीमाओं को भी सील कर दिया और हर आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है. केवल मान्य मामलों में ही छूट दी जा रही है.

पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद बुधवार को राजधानी की तस्वीर में काफी बदलाव देखने को मिला. बहुत जरुरी होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकले और उन्हें पुलिस जांच से होकर गुजरना पड़ा. सब्जी बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ काफी कम देखी गयी. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बिना अनुमति एंबुलेंस को भी प्रवेश नहीं मिलेगी, एंबुलेंस के लिए भी पास जारी किया जाएगा.

इधर, हिंदपीढ़ी में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती के पहले उन्हें पुलिस पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक ब्रीफ कर दिशा-निर्देश दिया गया. सीआरपीएफ की दो कंपनियां भी राजधानी में पहुंच चुकी है और उन्हें कंटेनमेंट एरिया में तैनात किया जा रहा है.

गौरतलब है कि रांची में अब तक कोरोना संक्रमित 75 मरीज सामने आ चुके है, इनमें से अधिकांश हिंदपीढ़ी के ही रहने वाले मरीज है या उनसभी का कहीं न कहीं से हिंदपीढ़ी से की कांटेक्ट रहा है. शहर के अन्य हिस्सों में भी कोरोना संक्रमण का फैलाव होने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजधानी रांची को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए सीआरपीएफ की तैनाती की गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमित 19 मरीज हुए स्वस्थ, धनबाद बना कोरोना मुक्त जिला

Next Post

कोरोना संकट में मरीजों को घर बैठे मिल रहा है फिजियोथैरेपिस्ट से चिकित्सीय परामर्श

Next Post
कोरोना संकट में मरीजों को घर बैठे मिल रहा है फिजियोथैरेपिस्ट से चिकित्सीय परामर्श

कोरोना संकट में मरीजों को घर बैठे मिल रहा है फिजियोथैरेपिस्ट से चिकित्सीय परामर्श

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d