BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन ‌उल्लंघन के सबसे अधिक मामले रांची में, सबसे ज्यादा गिरफ्तारी जमशेदपुर में

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन ‌उल्लंघन के सबसे अधिक मामले रांची में, सबसे ज्यादा गिरफ्तारी जमशेदपुर में

लॉकडाउन ‌उल्लंघन के सबसे अधिक मामले रांची में, सबसे ज्यादा गिरफ्तारी जमशेदपुर में

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस से निबटने के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में कुल 350 मामले दर्ज किये गये. लॉकडाउन का सबसे ज्यादा उल्लंघन करनेवालों में राजधानी रांची का नाम शामिल है. हालांकि इस मामले में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां जमशेदपुर में हुई. राज्य के पांच जिले ऐसे हैं, जहां प्राथमिकी तो दर्ज हुई, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. लातेहार राज्य का एकमात्र एेसा जिला है, जहां लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में राजधानी सहित औद्योगिक नगरी के लोग सबसे आगे रहे.

Also Read This: हमें डोनाल्ड ट्रंप के दान की जरूरत नहीं: जावेद ज़रीफ

कोरोना वायरस से निबटने के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लागू था. 23 मार्च से लॉकडाउन जारी है. इस अवधि में धारा 144 भी लागू किया गया है. सरकार द्वारा बार-बार लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने का अनुरोध करने के बावजूद इसका उल्लंघन हो रहा है. सरकार ने लॉकडाउन का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ अब तक कुल 350 मामले दर्ज किये हैं. इसमें 1700 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. साथ ही अभियुक्त बनाये गये लोगों में से कुल 570 लोगों को गिरफ्तार किया गया. लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में सबसे ज्यादा 83 प्राथमिकी रांची में दर्ज की गयी.

Also Read This: 24 घंटे में 2000 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार 

धनबाद दूसरे नंबर पर है. इस जिले में कुल 43 प्राथमिकी दर्ज की गयी. तीसरे नंबर पर गिरिडीह का नाम है. इस जिले में 36 प्राथमिकी दर्ज की गयी. औद्योगिक नगरी जमशेदपुर इस मामले में चौथे नंबर पर है. वहां 35 प्राथमिक दर्ज की गयी. हालांकि पूरा राज्य में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां जमशेदपुर में हुई.

लॉक उल्लंघन के मामले में जमशेदपुर में दर्ज मामलों में 369 लोगों को अभियुक्त बनाया गया. इसमें से 257 लोगों के गिरफ्तार किया गया. रांची में दर्ज 83 मामलों में कुल 294 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. इसमें से 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया. लॉकडाउन उल्लंघन और कार्रवाई का ब्योरा

जिला प्राथमिकी गिरफ्तारी अभियुक्त
       
रांची 83 59 294
धनबाद 43 50 85
गिरिडीह 36 31 177
जमशेदपुर 35 257 369
बोकारो 25 32 41
सिमडेगा 02 00 05
लोहरदगा 02 00 02
लातेहार 00 00 00
दुमका 02 00 04
पाकुड़ 02 00 03
जामताड़ा 07 02 135

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस फैलाने वालों के गांव में घूमने की अफवाह, ग्रामीणों ने युवकों को पीटा, 1 की मौत, 5 घायल

Next Post

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर किया राशन वितरण

Next Post
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर किया राशन वितरण

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर किया राशन वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d