रांची:भारतीय रेल पूरी तरह अलर्ट मोड में है. चार घंटे तक पैसेंजर, एक्संप्रेस और मालगाडि़यों के रोकने और यात्री सेवाएं ठप करने की आशंका को लेकर रांची रेल डिविजन ने पूरे महकमे को सतर्क कर दिया है. रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघ अपनी योजनाबद्ध ‘रेल रोको’ के लिए झारखंड से चलने या राज्य से होकर गुजरने वाली यात्री, एक्सप्रेस और मालगाड़ी ट्रेनों की आवाजाही में चार घंटे का व्यवधान उत्पुन्नक कर सकते हैं. किसान संगठनों के गुरुवार को प्रस्ताोवित रेल रोको अभियान के चलते गश्तीज बढ़ा दी गई है.
ऐसे में रांची रेल डिवीजन के अधिकारी किसान संघ और प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि रेलवे ने अपने आरपीएफ, विशेष पुलिस बल इकाइयों और सरकारी रेलवे पुलिस कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा है. रेल पटरियों पर गश्त तेज कर दी गई है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों ने घोषणा की कि वे रेल रोको के जरिये ग्रैंड कॉर्ड, मेन और लूप लाइनों के साथ प्रमुख मार्गों में कम से कम झारखंड में 20 स्थानों पर रेलवे यातायात को बाधित करने योजना बना रहे हैं.

