BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची-जयनगर एक्‍सप्रेस जल्‍द होगी शुरू, जानें कैसे होगा यात्रियों को फायदा

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
प्राइवेट ट्रेनों का सफर पड़ सकता है ‘महंगा’
Share on FacebookShare on Twitter
रांची: भारतीय रेल यात्रियों की सहूलियतें बढ़ाने के लिए लगातार ट्रेनें चला रहा है. महीनों से बंद कई ट्रेनें शुरू कर दी गई हैं. अब इस कड़ी में रांची- जयनगर एक्‍सप्रेस का नाम जुड़ रहा है. यह ट्रेन जल्‍द शुरू होने वाली है. संभव है कि इस हफ्ते से ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक संजय मोहती ने बताया कि इस बारे में रेलवे बोर्ड को प्रस्‍ताव भेजा जा रहा है. नए सीजन में यह ट्रेन जयनगर से रांची के बदले राउरकेला तक चलेगी. उन्‍होंने बताया कि रेलवे जोन को इस बार बजट में 6120 करोड़ रुपये दिए गए हैं. सभी रेलवे स्‍टेशनों को हाइटेक बनाया जाएगा. यहां उन्‍नत यात्री सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी.

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि रेलवे बोर्ड तय करेगा कि इस जोन में कितनी प्राइवेट ट्रेनें चलेंगी. उन्‍होंने कहा कि इंजीनियरों की एक टीम ने इस बाबत सर्वे रिपोर्ट बोर्ड को भेजी है. जल्‍द ही इस पर फैसला लिया जाएगा.

स्‍टेशनों की साफ-सफाई पर कहा कि रांची रेल मंडल के स्‍टेशनों पर लॉकडाउन के कारण सफाई ठप पड़ गई थी, इसे शुरू किया जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि हटिया- बंडामुंडा और लोधमा- पिस्‍का बाइपास लाइन का निर्माण वर्ष 2023 में पूरा कर लिया जाएगा.

हटिया-बंडामुंडा अभी सिंगल लाइन है, इस रूट पर 17 मालगाड़ी और 9 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं. करीब तीन घंटे में 135 किलोमीटर की दूरी तय की जा रही है. डबल लाइन का काम पूरा हो जाने पर रांची से राउरकेला जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा. 1756 करोड़ रुपये की लागत से इस रूट पर काम हो रहा है. वर्ष 2023 में यह डबल लाइन रूट हो जाएगा.

अभी रांची से गोविंदपुर तक डबल लाइन बिछ गई है. मालगाडि़यों की स्‍पीड 86 फीसद तक बढ़ाई गई है. लोधमा- पिस्‍का के बीच 15 किलोमीटर बाइपास लाइन बिछाई जा रही है. सर्वे का काम पूरा हो गया है. जल्‍द ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आया मौसम प्यार का… जानें किस तारीख को है ‘खास डे’…

Next Post

30 हजार नए घरों में होगी वाटर सप्लाई, इसी माह शुरू होगी कनेक्शन

Next Post
30 हजार नए घरों में होगी वाटर सप्लाई, इसी माह शुरू होगी कनेक्शन

30 हजार नए घरों में होगी वाटर सप्लाई, इसी माह शुरू होगी कनेक्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d